POLITICS; पूर्व सीएम बघेल ने शराब घोटाले पर CM साय को घेरा, कहा- शराब सप्लायर को हटाया नहीं, मतलब……

दुर्ग, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर निशाना साधा और कहा कि जिस चावल घोटाले को लेकर भाजपा आरोप लगा रही थी उसी में भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा के मंत्री फाइव स्टार होटल में बैठकर वसूली कर रहे हैं। राइस मिलरों से प्रति क्विंटल 40 रुपये वसूल कर विष्णु को भोग लगा रहे हैं। भाजपा कोयला और शराब घोटाले की भी बात करती रही मगर शराब सप्लायर को हटाया नहीं, मतलब सेटिंग हो गई।

पूर्व सीएम ने प्रश्न उठाया कि भाजपा ने शराब क्षेत्र में 12 हजार करोड़ रुपये का आरोप लगाया, उसकी वसूली का क्या हुआ? जीएसटी का क्या हुआ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है? शनिवार को भूपेश ने दुर्ग के राजीव भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 400 सीट पार करते ही भाजपा संविधान बदलने वाली है। आज संविधान एवं लोकतंत्र दोनों ही खतरे में है इसलिए यह आम चुनाव नहीं खास चुनाव है।

भूपेश ने कहा कि जिस कोयला घोटाले में चिंतामणी महाराज का नाम था उसे भाजपा में शामिल करने के बाद सरगुजा से सांसद प्रत्याशी बना दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को इसका जवाब देना चाहिए कि यह कैसे हो गया। चिंतामणि महाराज मोदी के वाशिंग मशीन में धुल गए। उन्होंने कहा कि सारी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित होकर की जा रही है।

400 पार पहुंचते ही भाजपा बदलेगी संविधान 

दुर्ग में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि भाजपा 400 सीट पार का नारा लगा रही है। 400 सीट पार करते ही भाजपा संविधान बदलने वाली है। आज संविधान एवं लोकतंत्र दोनों ही खतरे में है इसलिए यह आम चुनाव नहीं खास चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव सर पर है और ईडी व आईटी लगातार कार्रवाई कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को जेल में ठूंस दिया गया है। सभी संवैधानिक संस्थाएं मौन हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; क्रॉस-वोटिंग के लिए कांग्रेस ने उडीसा के तीन विधायकों को किया निलंबित …

    भुवनेश्वर, उडीसा कांग्रेस ने मंगलवार को हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करने के आरोप में तीन विधायकों को निलंबित कर दिया. यह…

    PROTFST; राजधानी में कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव करने निकले कार्यकर्ता,पायलट ने सरकार पर किया हमला

    रायपुर, राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया.…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां