POLITICS; राजनाथ सिंह ने पूछा हालचाल तो बस्‍तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्‍यप का छलका दर्द, बोले -मेरा टिकट दोबारा कट गया

जगदलपुर,  छत्‍तीसगढ़ में बस्‍तर लोकसभा सीट से भाजपा के पूर्व सांसद और बस्‍तर में आदिवासी नेता बलरिाम कश्‍यप के बेटे दिनेश कश्‍यप (Dinesh Kashyap) का टिकट कटने पर आखिरकार दर्द छलक ही गया। दरअसल, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को बस्‍तर में चुनावी रैली के लिए जगदलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे तो भाजपा पदाधिकारियों ने स्‍वागत किया। जब दिनेश कश्‍यप की बारी आई तो उन्‍होंने फूल देकर स्‍वागत किया। राजनाथ सिंह ने जैसे ही उनका हालचाल पूछा तो उन्‍होंने कहा, इस बार भी मेरा टिकट कट गया। जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा, चलो कोई बात नहीं, फिर मिलेगा।

भाजपा ने इस बार बस्‍तर लोकसभा सीट से महेश कश्‍यप को उम्‍मीदवार बनाया है। महेश पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने यहां से अपने वर्तमान सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का टिकट काटकर कोंटा सीट से लगातार छह बार के विधायक कवासी लखमा को मैदान में उतारा है।

दिनेश कश्‍यप बस्‍तर से दो बार चुने गए सांसद

बतादें कि बस्तर के दबंग नेता बलिराम के बेटे दिनेश कश्यप 2011 और 2014 में संसद चुने गए। इससे पहले भी बस्तर सीट में भाजपा का ही कब्जा था। बलिराम कश्यप 1998 से लगातार चार बार जीते थे। बलिराम कश्यप के निधन के बाद 2011 में दिनेश कश्यप सांसद चुने और फिर 2014 में बस्तर की जनता ने पुनः दिनेश कश्यप के रूप में भाजपा को संसद भेजा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर बोले मंत्री खुशवंत साहेब-कांग्रेस परिवार और समाज को बांटने की राजनीति कर रही

    0 भाजपा के बड़े नेता सरकार से नाराज! डॉ. चरणदास महंत बोले- मंत्री कंबल ओढ़कर घी पी रहे, रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त बड़ा उलटफेर हुआ, जब कैबिनेट…

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र