POLITICS; राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति के 3 लोगों की संदिग्ध मौत की न्यायिक जांच कराने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रायपुर,  राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति के परिवार की संदिग्ध मौत की न्यायिक जांच के लिये पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि पंडरिया विधानसभा के कुकदुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नागडबरा में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र, बैगा परिवार के एक ही परिवार के तीन लोगों के मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मृतक के परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा साक्ष्यों को छिपाकर हत्या को आगजनी से मृत्यु के रूप में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर परिजनों ने खून के छींटे लकड़ी के खंभे में, दीवाल और जमीन पर भी देखा है।


मृतकों के परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस और प्रशासन द्वारा मृतकों के शव के सभी अंगों को दिखाएं बगैर पंचनामा बनाया गया तथा जानकारी दिए बगैर ही घटनास्थल के बगल वाले खेत में पोस्टमार्टम किया गया है। बगैर परिजनों को जानकारी दिए आनन-फानन खेत में ही पोस्टमार्टम करना संदेह के दायरे में है। मृतक के परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा दबाव बनाकर बैगा परिवार के तय रीति-नीति के विरुद्ध जबरिया दाह संस्कार कराया गया।
परिजनों का यह भी आरोप है कि मृतक बैगा परिवार के घर के बगल में बने कवेलू के खुली झोपड़ी में जली हुई हालत में तीनों शव पड़े थे। शवों के ऊपर झोपड़ी के तीन-तीन फीट के तीन बल्ली जले हुए स्पष्ट रूप से दिख रहा था, परिजनों का सवाल है कि तीन-तीन फुट के केवल तीन बल्ली के जलने से तीन लोग जिंदा जलकर कैसे मृत हो सकते हैं?

घटनास्थल को देखने से संदेह होता है कि इस घटना के पीछे कोई षड़यंत्र है। परिजनों के अनुसार पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का कथन था कि शव जल चुका था, पोस्टमार्टम से मृत्यु के कारण का पता नहीं चला, मृत्यु के कारण का पता पुलिस इन्वेस्टिगेशन या फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चलेगा, पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदेहास्पद मौत को लेकर बैगा समाज ने भी सवाल उठाया है। बैगा जनजाति में दाह संस्कार की परंपरा नहीं है, इसके बावजूद प्रशासन ने दबाव पूर्वक शव का दाह संस्कार करवाया। प्रशासन का यह कृत्य षडयंत्र और छुपाने के संदेह का आधार है। मामले की गंभीरता को देखते हुये मामले की न्यायिक जांच करवाने का आग्रह किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTFST; राजधानी में कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव करने निकले कार्यकर्ता,पायलट ने सरकार पर किया हमला

    रायपुर, राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया.…

    BJP; भाजपा प्रदेश कार्यसमिति घोषित, CM विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश कार्यसमिति घोषित कर दी है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति के बाद 84 सदस्यों की सूची जारी कर दी गई…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां