POLITICS; उपराष्ट्रपति का उपहास उड़ाने से रोष, गुरुवार को राहुल गांधी का पुतला दहन करेगी भाजपा

रायपुर, संसद के बाहर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने और उपहास उड़ाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है जहां एक ओर इस कृत्य को खासा अव्यावहारिक बता रहे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी भी तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के इस कृत्य पर खासा रोष व्यक्त कर रही है। बता दें की  मंगलवार को संसद भवन के सामने तृणमूल कांग्रेस के नेता द्वारा उपराष्ट्रपति की नकल उतार कर उपहास उड़ाया जाता है और कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी इस हरकत का लाइव वीडियो बनाते है और इस कृत्य में सहयोगी की तरह खड़े रहते हैं ।

इस विषय को लेकर भाजपा के जिला कार्यालय में एक आवश्यक बैठक की गई। जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा कि यह कृत्य ना केवल आसंसदीय और उपराष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है अपितु अव्यावहारिक भी है जगदीप धनखड़ भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेता है एवं पूर्ण सम्मान के हकदार हैं। विपक्ष में रहकर विरोधाभास होना स्वाभाविक है परंतु इस तरह की स्तरहिनता किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा आज बुलाई गई इस आवश्यक बैठक का मुख्य उद्देश्य है पुतला दहन राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी के अव्यावहारिक कृत्य का  सांकेतिक जवाब देने हेतु हम कल अर्थात गुरुवार दोपहर 3 बजे धरना स्थल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन करेंगे।   इससे यह संदेश भी पहुंचे की भारत के उच्च पदों की गरिमा का मर्दन करने उसका उपहास उड़ाने पर भाजपा कार्यकर्ता ऐसे कृत्यों का हर मंच से माकूल जवाब देगा ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर PM मोदी से सीएम की हुई विस्तृत चर्चा

    नईदिल्ली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं…

    POLITICS; बिजली के दाम कम करने तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने 1 अगस्त से कांग्रेस करेगी राज्यव्यापी आंदोलन

    रायपुर , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली के दाम की बढ़ोत्तरी वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने एवं 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र