POLITICS; एनडीए सरकार बनने के बाद लंदन निकल जाएंगे नीतीश कुमार… कितने दिन रहेंगे और कौन चलाएगा बिहार?

पटना,  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी खबर आ रही है. सूत्र बता रहे हैं नीतीश कुमार एक बार फिर से लंदन के लिए निकलने वाले हैं. नीतीश कुमार कल ही एनडीए की मीटिंग में शामिल होने के लिए पटना से दिल्ली पहुंचे थे. एनडीए की मीटिंग के बाद कल ही उन्हें पटना लौट जाने का कार्यक्रम था. लेकिन, नीतीश कुमार दिल्ली में ही रुक गए हैं. माना जा रहा है कि लंदन जाने से पहले नीतीश कुमार मोदी कैबिनेट में जेडीयू कोटे से शामिल होने वाले मंत्रियों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं. इसके लिए बीजेपी के आला नेताओं से आज बातचीत करेंगे.

बता दें कि नीतीश कुमार के दिल्ली में रुकने की राजनीतिक व्यस्तता तो है ही, एक और वजह से नीतीश कुमार दिल्ली रुके हुए हैं. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार अगले मंगलवार को लंदन निकलने वाले हैं. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के आगाज होने से पहले भी नीतीश कुमार लंदन चले गए थे. हालांकि, इस बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद वह लंदन निकल रहे हैं.

बताया यह जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से इलाज के लिए लंदन जा रहे हैं. इसलिए मंत्री पद जैसे मुद्दों को सुलझाने के लिए दिल्ली में रुक गए हैं. दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में कल से ही जेडीयू कोटे से कौन मंत्री बनेगा और कौन सा मंत्रालय मिलेगा, इसकी चर्चा हो रही है. एनडीए में शामिल अन्य घटक दलों ने भी मंत्री पद को लेकर जोर आजमाइश शुरू कर दिया है. ऐसे में नीतीश कुमार दिल्ली में रह कर यह मसला सुलझा लेना चाहते हैं.

संभावना है कि लंदन दौरे से पहले नीतीश कुमार चुनाव के बाद रणनीतियों पर मंथन के लिए दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश कुमार की अनुपस्थिति में बिहार चीफ सेक्रेटरी को नीतीश कुमार अपना अधिकार दे कर जाएंगे. इस साल 7 मार्च को भी नीतीश कुमार लंदन रवाना हो गए थे. तब उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा भी गए थे. इस बार भी माना जा रहा है कि संजय झा ही उनके साथ जा रहे हैं. हालांकि, सूत्र बताते हैं कि पिछले इंग्लैंड दौरे के बीच में ही नीतीश कुमार को भारत आना पड़ा था, क्योंकि चुनाव आय़ोग ने लोकसभा चुनाव 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था.

पिछले लंदन दौरे पर आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक ट्वीट कर नीतीश कुमार पर तंज कसा था. नीतीश के नाम लिए बिना आचार्या ने लिखा. ‘दिमागी-भूलने की बीमारी ऐसी कि ऋषि सुनक के साथ सीट-शेयरिंग का फार्मूला तय करने चच्चा गिरगिट कुमार जा रहे हैं लंदन’ हालांकि, अब रोहिणी आचार्य को सारण सीट से करारी हार मिली है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां