POLITICS; छत्तीसगढ में रोजाना 20 बेटियों समेत 54 महिलाएं लापता हो रही, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां गायब हो रही है, ये सब लचर कानून व्यवस्था के कारण हो रहा है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा महिलाओं एवं बेटियों की रक्षा करने में असफल हो गये है। बीते दो वर्ष में 2024 में 11,928 एवं 2025 में 12,888 महिलायें, 2024 में 6,935 एवं 2025 में 7,959 बेटियां गायब हुई है। भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ चुनावी जुमला है। रायपुर जिले में 2,100 से अधिक महिलायें एवं बेटियां गायब है जो अब तक मिले नही है। 2026 में 31 जनवरी तक 383 बेटियां गायब हो चुकी है। ये भाजपा सरकार की बेटी बचाओ के दावों की पोल खोलती है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में जंगलराज है, मानव तस्करी, अपहरण की घटनायें तेजी से बढ़ी है। महिलाओं एवं बेटियों के साथ हिंसक घटनायें, रेप, गैंगरेप, छेड़छाड़, लूट की घटनायें बढ़ी है, महिला वर्ग डरी हुई है। सरकार महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा देने में विफल रही है। सरकार की महिला सुरक्षा की दावे हवाहवाई विज्ञापन बाजी तक सीमित है। धरातल पर महिलायें डरी हुई है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, जनता की सुरक्षा नहीं कर पा रहे है, अपराधियों पर नकेल कसने में असमर्थ है तो उन्हें गृहमंत्री का पद छोड़ देना चाहिये।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; पीसीसी चीफ का ऐलान,उडीसा में कांग्रेस अब अकेले लड़ेगी पंचायत और निकाय चुनाव, बीजेडी से गठबंधन नहीं

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष भक्तचरण दास ने घोषणा की है कि कांग्रेस आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों में…

    POLITICS; बीजेपी में आते ही संदीप पाठक पर मुसीबत, पंजाब में 2 FIR दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

    नईदिल्ली, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. उनके खिलाफ पंजाब में दो अलग-अलग जिलों में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं.…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…