POLITICS; न्याय गारंटी योजना के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी कांग्रेस, बजाएगी भाजपा की घंटियां

रायपुर, मोदी सरकार की विफलता और कांग्रेस की न्याय गारंटी योजना इस चुनाव में कांग्रेस का प्रमुख मुद्दा रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज व सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दो महत्वपूर्ण बैठकें ली। पहली बैठक प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ताओं की हुई तथा दूसरी बैठक जिलों के प्रभारी, पदाधिकारियों की हुई।प्रवक्ताओं की बैठक में दीपक बैज ने कहा कि इस चुनाव में दो महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है। पहली मोदी सरकार की 10 वर्ष की विफलता, वादाखिलाफी और दूसरी कांग्रेस ने जनता हर वर्ग के लिए जो पांच गारंटी दी है, उनको हर मंच सेे जनता के बीच उठाना है।

बैज ने कहा कि नारी न्याय योजना में हर महिला को सालाना एक लाख रुपये देने की गारंटी कांग्रेस ने दिया है।किसानों को एमएसपी देने के लिए कांग्रेस कानून बनाएगी। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी कांग्रेस 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये करने की गारंटी दी है। इसके साथ कांग्रेस 30 लाख युवाओं को रोजगार देने की गारंटी देती है। कांग्रेस हर जिलों में 5,000 करोड़ रुपये का बजट बनाएगा, जो युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में मदद करेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि प्रवक्ता, पार्टी का चेहरा होते हैं। हर प्रवक्ता को आक्रामकता से मोदी सरकार की 10 सालों की विफलता को जनता तक पहुंचानी है। महंगाई, बरोजगारी, किसानों से महिलाओं से धोखा इस चुनाव में हमारे बड़े मुद्दे है। भाजपा चुनाव को मुद्दों से भटकाएगी, लेकिन हमें जनता के मुद्दों को छोड़ना नहीं है।

जिला प्रभारी पदाधिकारियों की बैठक में सभी जिलों में चुनाव प्रचार कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। सभी को अपने प्रभार जिलो में बूथ कमेटियों तक की सक्रियता से निगरानी तथा प्रत्याशियों के प्रचार अभियान को गति देने का निर्देश दिया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; क्रॉस-वोटिंग के लिए कांग्रेस ने उडीसा के तीन विधायकों को किया निलंबित …

    भुवनेश्वर, उडीसा कांग्रेस ने मंगलवार को हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करने के आरोप में तीन विधायकों को निलंबित कर दिया. यह…

    PROTFST; राजधानी में कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव करने निकले कार्यकर्ता,पायलट ने सरकार पर किया हमला

    रायपुर, राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया.…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां