POLITICS; मनोहर लाल ने दिया इस्तीफा, जानिए कौन हो सकता है हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश के बाद अब हरियाणा की राजनीति में नया भूचाल आया है। सीएम मनोहर लाल के नेतृ्त्व वाली भाजपा और अजय चौटाला के नेतृतव वाली जजपा पार्टी का गठबंधन करीब साढे चार साल के बाद टूट गई है। नई सरकार में भाजपा का नया मुख्यमंत्री बन सकता है। उस कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नाम सबसे आगे चल रहा है।हालांकि इससे पहले कृष्णपाल गुर्जर का भी नाम सबसे आगे चल रहा था। राजभवन पल -पल बदल रही स्थितियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) और तरुण चुग (Tarun Chugh) को बीजेपी ने ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है।

हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चंडीगढ़ में सीएम आवास पर मीटिंग के बाद यह फैसला हुआ . हरियाणा में अब भाजपा (Haryana BJP) अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है. मनोहर लाल के अलावा, पूरी कैबिनेट ने सीएम आवास में मीटिंग के बाद राजभवन में राज्यपास से मुलाकात की और फिर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ पूरी कैबिनेट ने भी अपना इस्तीफा राज्यपाल  को सौंपा है.

सूत्रों ने बताया कि एक बजे हरियाणा के नए सीएम शपथ लेंगे और राजभवन में समारोह होगा. उधर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ बतौर पर्यवेक्षक चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे हैं और यहां पर ऑब्जर्बर बनकर सभी पहुंचे. राज्यसभा सासंद सुभाष बराला ने इन सभी का स्वागत हवाई हड्डे पर किया है. मीडिया से बातचीत में पूर्व शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि फिलहाल, सीएम तो मनोहर लाल खट्टर ही होंगे. पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद ने भी कहा कि सीएम मनोहर लाल ही रहेंगे.

जानकारी के अनुसार, सीएम मनोहर लाल खट्टर इस्तीफा देने के बाद अब  दोपबर बाद भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग के लिए सीएम आवास पहुंचे हैं. इससे पहले,  उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात की और कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया. सीएम की गाड़ी में गृहमंत्री भी मौजूद थे. साथ ही मंत्री भी राज्यपाल से मुलाकात के लिए गए हैं. विज हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए नजर आए.

दरअसल, हरियाणा सीएम आवास मनोहर लाल पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर वहां से मनोहर लाल राजभवन के लिए रवाना हुए. यहां पर अहम बात यह है कि अनिल विज भी सीएम की गाड़ी में मौजूद थे. विज के चेहरे में मुस्कान थी. ऐसे में संभावना है कि विज भी हरियाणा के नए सीएम हो सकते हैं.  सीएम के अलावा, अन्य सभी मंत्री भी अपनी-अपनी गाड़ियों में हुए राजभवन पहुंचे और रिजाइन कर दिया.

उधर, जानकारी यह भी है कि हरियाणा के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार दोपहर को ही होगा. राजभवन में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. हालांकि, सीएम कौन होगा, इस अभी सस्पेंस बना हुआ है. 5 बजे के करीब शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां