POLITICS; रमन ने दिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा, भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर,  छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत हैं। यहां प्रदेश अध्यक्ष से लेकर महामंत्री और संगठन के अन्य पदों पर चेहरे बदले जा सकते हैं। साथ ही विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए 19 दिसंबर को चुनाव होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह नए विधानसभा अध्यक्ष होंगे। ऐसे में उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया हैं।

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने लोकसभा सदस्य व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को उप मुख्यमंत्री बना दिया है। वहीं महामंत्री विजय शर्मा को भी उप मुख्यमंत्री बना दिया गया है। इनकी जगह नए नेता को जगह दी जाएगी। ऐसे में पार्टी में बदलाव जल्द ही दिखेगा।

साय को मुख्यमंत्री बनाकर साधा जातिगत समीकरण

भाजपा ने प्रदेश में आदिवासी समाज के नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को साधने का प्रयास किया है। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग(ओबीसी) कोटे से अरुण साव और ब्राह्मण समाज से विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाकर सभी वर्ग को साधने की कोशिश की है। साव के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा है।

भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए ये हैं बड़े दावेदार

भाजपा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष पद पर किसी ओबीसी वर्ग के नेता को बैठा सकती है। इसमें दुर्ग के लोकसभा सदस्य विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का नाम चल रहा है। इसके साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को भी प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS;‘छत्तीसगढ़ की कमान दिल्ली-नागपुर के हाथ में’, बृजमोहन-IAS विवाद पर पूर्व CM भूपेश बघेल का बड़ा आरोप

    रायपुर, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और आईएएस अमित कटारिया का विवाद राजनीतिक रंग लेने लगा है। बताया जाता है कि सांसद अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया पर फोन…

    PROTEST; लोअर पीएमजी पर छात्र कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

    भुवनेश्वर, स्कूली पाठ्यपुस्तकों में गंभीर त्रुटियों और गतियों को लेकर ओडिशा की राजनीति गरमा गई है। रविवार को राजधानी भुवनेश्वर स्थित लोअर पीएमजी पर ओडिशा छात्र कांग्रेस के सदस्यों ने राज्य…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र