POLITICS; विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद बृजमोहन बोले-किसी बात का कोई मलाल नहीं, सबके सहयोग और आशीर्वाद से नई पारी की शुरुआत

रायपुर,  बृजमोहन अग्रवाल ने आज दक्षिण विधानसभा के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा. उन्होंने कहा कि सबके सहयोग और आशीर्वाद से नई पारी की शुरुआत कर रहा है. विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 35 सालों से विधानसभा का अनवरत सदस्य रहा हूं. रायपुर की जनता ने मुझे लोकसभा में भेजा है. इसलिए छत्तीसगढ़ विधानसभा पद से इस्तीफा दिया है. अब मैं लोकसभा का सदस्य हूं.

उन्होंने कहा कि मैं हमेशा रायपुर की जनता के दुख दर्द में शामिल रहा हूं. यह भावुक क्षण है, मेरे कार्यकर्ता, छत्तीसगढ़ की जनता, एमपी के कार्यकर्ता-नेताओं के लिए यह भावुक क्षण है .उनका मोहन उनके लिए वैसा ही कार्य करेगा. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यदि मेरे व्यवहार से किसी को कष्ट हुआ है उसके लिए माफी मांगता हूं. सबके सहयोग और आशीर्वाद से नई पारी की शुरुआत कर रहा हूं. लोगों के भावना के अनुरूप कार्य करता रहूंगा, यही कामना करता हूं. किसी बात का कोई मलाल नहीं है.

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले – सदन में हमेशा बृजमोहन की कमी महसूस होगी

भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद बनने के बाद आज विधायकी पद से इस्तीफा दिया. इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, 40 साल के राजनीतिक जीवन में लगातार मिलकर काम किए हैं. विधानसभा में हमेशा बृजमोहन अग्रवाल की कमी महसूस होगी. विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, बृजमोहन अग्रवाल रायपुर लोकसभा से 5 लाख 50 हजार वोट से जीतकर लोकसभा के लिए गए हैं. विधिवत तरीके से उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है. इसे तुरंत स्वीकृत किया गया है. उनके पास मध्यप्रदेश से लेकर के छत्तीसगढ़ विधानसभा तक का अनुभव है. लगातार मंत्री पद का भी अनुभव है.

रमन सिंह ने कहा, बृजमोहन के विधानसभा में रहने से विधानसभा भरा-भरा लगता है. हमेशा से जीवंत, तीखा तकरार और विद्वता के साथ वे अपनी बातें प्रस्तुत करते रहे. निश्चित तौर पर सभी नए विधायकों को ये कमी हमेशा महसूस होगी. वे एक बड़े पद की ओर आगे बढ़ रहे हैं. राष्ट्रीय परिपेक्ष में अवसर मिलेगा. छत्तीसगढ़ को बेहतर तरीके से दिल्ली के हाउस में रखने का काम बृजमोहन अग्रवाल करेंगे.

कांग्रेस के बयान संतुलित नहीं-रमन

कांग्रेस की ओर से बृजमोहन अग्रवाल को कांग्रेस प्रवेश के दिए गए ऑफर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पता नहीं क्या हो गया है. जिस प्रकार के बयानबाजी आ रही है, मुझे लगता है उनके बयान में संतुलन नहीं है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    BJP;भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की लिस्ट जारी, 10 को प्रदेश प्रवक्ता, 11 को पैनलिस्ट की मिली जिम्मेदारी

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ बीजेपी ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 24 लोगों को जिम्मेदारी मिली है. प्रदेश सहसंयोजक के पद पर 3 पदाधिकारियों…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?