POLITICS; समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने चेताया- मंत्री सीधी-साधी,भोली-भाली है इस भ्रम में न रहें अफसर

अंबिकापुर, सरगुजा के भैयाथान में महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारी-कर्मचारियों को चेताया है कि मंत्री सीधी- साधी ,भोली- भाली है यह गलतफहमी न पाले। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होना चाहिए।

मंत्री राजवाड़े भैयाथान के प्रवास पर थी। यहां उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए। उनके मंत्री पद की शपथ लेते ही सहज, सरल व्यवहार को लेकर चर्चाएं हो रही थी। शासकीय कामकाज को लेकर उन्होंने लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों से आग्रह करते हुए कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान त्वरित होना चाहिए। पूर्व सरकार की तरह अत्याचार,अफसरशाही ना चलाएं।किसी कार्यकर्ता को परेशान ना होना पड़े, इसकी चिंता जरूर करें।

मंत्री सीधी साधी भोली भाली है। यह गलतफहमी ना पालने की हिदायत दी। ब्लॉक मुख्यालय में भटगांव विधानसभा के विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्त्ताओ के द्वारा ढोल नगाड़ों से उनकी आगवानी के साथ ही बस स्टैंड चौक पर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।

राम जानकी मंदिर जाकर मत्था टेका

कार्यक्रम स्थल के बगल में अक्षत कलश शोभा यात्रा में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मत्था टेककर सभी धर्मप्रेमियों का अभिवादन किया। उन्होंने राम जानकी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTFST; राजधानी में कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव करने निकले कार्यकर्ता,पायलट ने सरकार पर किया हमला

    रायपुर, राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया.…

    BJP; भाजपा प्रदेश कार्यसमिति घोषित, CM विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश कार्यसमिति घोषित कर दी है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति के बाद 84 सदस्यों की सूची जारी कर दी गई…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां