POLITICS; हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर; शाम पांच बजे शपथग्रहण

चंडीगढ़, एजेंसी,  हरियाणा में भाजपा ने नेतृत्व परिवर्तन कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को नया नेता चुना गया है।

केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा विधायक दल की बैठक में पहुंचे अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ सहित प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब के समक्ष नायब सैनी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। नायब सैनी सायं पांच बजे नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सीएम मनोहर लाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनको बधाई भी दी है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पिछड़ा वर्ग का कार्ड खेला है। भाजपा ने साढ़े नौ साल पुराने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बदलने के बाद भी राजनीतिक रूप से यह संदेश दे दिया है कि राज्य में भाजपा गैर जाट की राजनीतिक पर ही कायम रहेगी।

पीएम मोदी ने मनोहर लाल को बताया था पुराना साथी

रविवार को गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस वे के शुभारंभ मौके पर आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनोहर लाल को अपना पुराना साथी बताया था। मोदी ने मनोहर लाल को दरी बिछाने के समय का साथी बताया था। इसके बाद इस बदलाव को यह माना जा रहा है कि मनोहर लाल को भाजपा के केंद्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

वहीं विधायक दल की मीटिंग से बाहर आए करनाल से बीजेपी सांसद संजय भाटिया ने कहा, ” पूर्व सीएम मनोहर लाल जो लाइन हरियाणा की राजनीति में खींची है उस लाइन तक किसी के लिए भी पहुंचना मुश्किल है। मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता के लिए बेहतर सुविधाएं दी हैं। यहां तक पहुंचना किसी के लिए भी असंभव है।”

अंबाला में जन्मे थे सैनी

नए सीएम नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। उन्होंने बीए और एलएलबी किया हुआ है। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुकात रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद  हैं। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है। भाजपा के साथ उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से शुरू किया और साथ मिलकर साल 2000 तक काम किया।  इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी (BJP) अंबाला से वह जिला महामंत्री रहे। वह साल 2005 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर भी तैनात रहे।

कुरुक्षेत्र से रहे हैं सांसद

नायब सिंह सन् 2009 में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पर पर आसीन रहे। साल 2012 में भारतीय जनता पार्टी से वह जिलाध्यक्ष रहे। सन् 2014 मे नायब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे। अब वह हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर आसीन हैं और अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां