POLITICS; 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस की जंगी तैयारी,प्रभारी महासचिव सचिन पायलट होंगे शामिल

0 पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव एस सम्पत, जरिता लेतफ्लांग एवं विजय जांगिड़ ने तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर, मंगलवार 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस ने जंगी तैयारी किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव गण एस सम्पत, जति लेतफ्लांग, विजय जांगिड़ ने रायपुर शहर के पदाधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी, गैस सिलेंडर के दामो की बढोत्तरी बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था प्रदेश में नशे की खेती और करोबार जैसे मुद्दो को लेकर कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट सहित सभी सह-प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित राज्य के वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित आम आदमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। विधानसभा घेराव के लिए जिलेवार तथा विधानसभा प्रभारियों की नियुक्तियां की जा चुकी है। प्रदेश के कोने-कोने से कांग्रेसजन विधानसभा घेराव में शामिल होकर डबल इंजन की सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। 17 मार्च को राजधानी रायपुर के शंकर नगर पहुना के पहले केनाल रोड पर भारत माता चौक से कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे विधानसभा की ओर कूच करेंगे। लगभग 30 हजार से अधिक कांग्रेसजन घेराव में शामिल होंगे।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी एस संपत कुमार, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी जरिता लैतफ्लांग, एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी विजय जांगिड़, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व मंत्री डॉं. शिवकुमार डहरिया, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, रायपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, महामंत्री सुबोध हरितवाल, महामंत्री सकलेन कामदार, शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, सुरेन्द्र शर्मा, पंकज शर्मा, श्रीनिवास, मो. सिद्दीक, सुनील कुकरेजा, सुंदर जोगी, सारिक रईस खान, सुयश शर्मा, बंशी कन्नौजे, राहुल तिवारी, अखिलेश शर्मा, संगीता दुबे, किरण सिन्हा, नरेन्द्र ठाकुर, अमितेष भारद्वाज, गौरीशंकर पांडे, राजेश पांडे, मिथलेश यादव, नागभूषण राव, देवेन्द्र यादव, मिलिंद गौतम, किशन बाजारी, राशिद खान, विद्याभूषण सोनवानी सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; बीजेपी में आते ही संदीप पाठक पर मुसीबत, पंजाब में 2 FIR दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

    नईदिल्ली, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. उनके खिलाफ पंजाब में दो अलग-अलग जिलों में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं.…

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…