POLITICS; निकाय चुनाव की भाजपाई कसरत,तिरंगा यात्रा के साथ अब हर घर तिरंगा

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। नवंबर-दिसंबर में निकाय चुनाव हैं। इसके पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रदेशभर में 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका होगी।

13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर और व्यावसायिक केंद्रों पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी की जाएगी, ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 112वीं और तीसरे कार्यकाल की दूसरी कड़ी में हर घर तिरंगा का उल्लेख किया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान।

डाकघरों में मिलेगा राष्ट्रीय ध्वज- किरण सिंह देव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि आठ से 10 अगस्त तक जिला और मंडल स्तर पर बैठकें होंगीं। राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सभी डाकघरों के साथ-साथ अन्य बिक्री केंद्रों पर रहेगी। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव, विभाजन विभीषिका दिवस के कार्यक्रमों के संयोजक अनुराग सिंह देव, एक पेड़ मां के नाम के विषय पर सरला कोसरिया,लक्ष्मी वर्मा ने विस्तार से जानकारी रखी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTION; पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में काउंटिंग जारी,बंगाल-असम में भाजपा को बढत, केरल में कांग्रेस, तमिलनाडु में थलपति आगे

    नईदिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। असम में भी बीजेपी…

    POLITICS; छत्तीसगढ में रोजाना 20 बेटियों समेत 54 महिलाएं लापता हो रही, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां गायब हो रही है,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…