POLITICS;पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज बोले- लचर कानून व्यवस्था के विरोध में 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव होगा

रायपुर, प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ऐलान किया कि बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस पार्टी 24 जुलाई को विधानसभा घेराव करेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था से प्रदेश का हर नागरिक परेशान है। महिलायें, व्यापारी, आम आदमी सभी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे है। स्थितियां इतनी भयावह हो चुकी है कि कलेक्टर, एसपी कार्यालय जलाये जा रहे है। सरेआम लोगों की हत्यायें हो रही है। राज्य के हालात असहनीय हो चुके है।
उन्होंने कहा कि 6 माह में राज्य में 300 से अधिक बलात्कार, 80 सामूहिक बलात्कार, 200 से अधिक हत्यायें, चाकूबाजी, लूट, डकैती, चेन स्नेचिंग की अनगिनत घटनाएं हो चुकी है। राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि अपराधी बिना किसी वाहन के पैदल चल कर चैन खींच कर भाग जाते है। राजधानी में थाने में चाकू मार दिया जाता है। नक्सलवादी घटनायें 6 माह में बढ़ गयी। बस्तर के उसूर थाने में 90 गांव वालों को पुलिस पकड़ कर ले गयी उनमें से 20 को बंद कर दिया गया, 70 को दो दिन बाद छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि राजधानी से लगे आरंग में मॉब लीचिंग में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी जाती है। सरकार अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के बजाये उनको संरक्षण देने में लगी है।

सभी मोर्चा प्रकोष्ठ जनता के मुद्दों पर संघर्ष करे – दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज राजीव भवन में कांग्रेस के मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग संगठन के आंख, कान, नाक है इनकी सक्रियता से ही संगठन की सक्रियता दिखती है सभी संगठन अपने प्रदेश जिलों और ब्लॉक की कार्यकारिणी की नियमित बैठके आयोजित करे, प्रदेश संगठन द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को निचले स्तर तक लागू करें। सभी अपने क्षेत्रों मे जो भी जनता के मुद्दे है उनको उठाये हर प्रकोष्ठ जमीन पर जनता के बीच संघर्ष करता दिखाई देना चाहिये। उन्होंने 24 जुलाई को होने वाले विधानसभा घेराव में सभी प्रकोष्ठों को पूरी ताकत के साथ शामिल होने का आहवान किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां