POLITICS; डिप्टी सीएम साव बोले-मंत्रिमंडल विस्तार, मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार

0 भाजपा अनुशासित पार्टी, सर्वानुमति से हुए मंडल अध्यक्षों के चुनाव – उप मुख्यमंत्री 

रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के सवाल पर कहा कि, मंत्री परिषद के निर्णय का विशेषाधिकार मुख्यमंत्री के पास है। केंद्रीय नेतृत्व से बात कर मुख्यमंत्री इस पर निर्णय लेंगे और इस बारे में समय पर आपको बता दिया जाएगा। मंत्रिमंडल में दो मंत्री के पद खाली हैं। समंवय के अभाव में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है।

भाजपा संगठन चुनाव पर श्री साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। पार्टी के सभी मंडल में चुनाव की प्रकिया प्रारंभ हुई है। इस दौरान एक दो स्थानों पर छोटी छोटी बातें सामने आई है। संगठन ने उसे गंभीरता से लिया है। अधिकांश स्थानों पर सर्वानुमति से मंडल अध्यक्षों के चुनाव हुए हैं।

नगरीय निकाय चुनाव का एक चरण बचा है, जल्द ही महापौर और अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण होगा। जबकि निकायों में पार्षदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया हो चुकी है। इसी तरह पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। फिलहाल चुनाव की प्रकिया चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अपनी प्रकिया प्रारंभ कर दी है। सरकार चाहती है कि जल्द से जल्द नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की प्रकिया हो, इसके लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। जल्द ही चुनाव कार्यक्रम घोषित होंगे, ऐसी उम्मीद है।

डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, कल हमने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और हमारे प्रेरणास्रोत परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती मनाई है। उन्होंने कहा कि, अटल जी के चलते आज प्रदेश तरक्की के पथ पर अग्रसर है, तेज गति से विकास कर रहा है। छत्तीसगढ़ ने आज जो तरक्की की है, वह अटल जी के चलते संभव हो पाया है। और उनकी यादों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए, उनके सम्मान में प्रदेश में अटल परिसर के निर्माण करने का निर्णय लिया है।

श्री साव ने कहा कि, कल 163 स्थानों पर अटल परिसर के लिए भूमिपूजन किया है। जबकि 4 स्थानों (बिल्हा, सरगांव, बिलाईगढ़ और बाराद्वार) पर अटल परिसर का लोकार्पण कर अटल जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि, पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल जी को हमने सच्ची श्रद्धांजलि दी है। प्रदेशवासी श्रद्धेय अटल जी के योगदान को भुला नहीं सकते।
….   ….. ….. 

  • Related Posts

    NEET PAPER;‘श‍िक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो…’, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

    नईदिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी कि 06 जून को नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन शनिवार…

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..