POLITICS; पराजित मंत्रियों-विधायकों,सलाहकारों ,निगम -मंडल पदाधिकारियों के इस्तीफे का दौर जारी,बंगला भी खाली करने लगे

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा की जबरदस्त जीत के बाद पराजित मंत्रियों- विधायकों एवं अन्य सलाहकार, निगम-मंडल के पदाधिकारियों में पद छोडने एवं बंगला खाली करने की होड मचक़ गई है। कल तक जिनके आगे -पीछे मजमा लगा रहता था वे रातों-रात पद-कुर्सी छोड रहे है। मंत्रियो के बंगला खाली करने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

भूपेश कैबिनेट में वनमंत्री रहे मोहम्मद अकबर सबसे पहले बंगला खाली कर दिया है। नतीजे आने के बाद अगले ही दिन मोहम्मद अकबर ने बंगला खाली करना शुरू कर दिया था. आज मो. अकबर ने पूरी तरह से बंगला खाली कर दिया. इस दौरान मोहम्मद अकबर बंगले के सभी कर्मचारियों से मुलाकात कर रवाना हुए. बंगला खाली करने के बाद मो. अकबर ने कहा, देखिए जो आएगा उसके लिए भी सुविधाजनक होगा. अपना काम पहले कर देना चाहिए. हम लोकतंत्र का सम्मान करते हैं.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। तीन दिसंबर को देर रात चुनाव परिणाम आने के बाद भूपेश बघेल ने अपना इस्तीफा राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को सौंप दिया था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल के सदस्यों का त्यागपत्र सौंप दिया था। इस इस्तीफा को स्वीकृत कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के आदेशानुसार, छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण करने तक कार्यभार संभालने के लिए निवर्तमान सीएम भूपेश बघेल को कहा गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस्तीफे के बाद अधिकारियों के भी इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं भूपेश बघेल के चारों सलाहकारों के इस्तीफे के बाद राज्य शासन ने उनकी सेवाएं खत्म कर दिया है। इसके साथ ही उनकी सभी सरकारी सुविधाएं भी वापस ले ली गई है। वे भी बंगला खाली कर रहे है।

भूपेश बघेल के चार सलाहकारों में राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, पंचायत और ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी और मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग शामिल हैं। इस्तीफे के बाद मुख्य सचिव ने आगे की कार्रवाई करने के लिए जीएडी को भेज दिया है। वहीं सलाहकारों के भवन को खाली करने को कहा है।

महाअधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा और संविदा नियुक्ति में प्रमुख सचिव शिक्षा के पद पर सेवा दे रहे पूर्व आईएएस डॉ. आलोक शुक्ला अपना इस्तीफा राज्य शासन को भेज चुके हैं। इसके साथ ही ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने भी अपना इस्तीफा विभागीय सचिव को सौंप दिया है। इसी क्रम में भूपेश बघेल के सचिवालय में पदस्थ अफसरों को मूल विभाग में लौटाने के लिए छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।  इसमें सामान्य प्रशासन विभाग ने दो निज सचिव और चार ओएसडी को मूल विभाग वापस भेज दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    POLITICS; विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

    दुर्ग, दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?