POLITICS; पीएम मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री साय ने की काफिले में 5 वाहनों की कटौती,अब 8 ही गाडियां चलेंगी 

0 मंत्रियों और निगम-मंडलों पदाधिकारियों के साथ प्रदेश वासियों से भी किया संयमित उपयोग का आग्रह…

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर आह्वान किया है. इस परिपेक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने काफिले में कटौती की है. इसके साथ उन्होंने मंत्रियों और निगम-मंडलों के पदाधिकारियों के साथ प्रदेशवासियों से वाहनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने काफिले में 5 गाड़ियों की कटौती की है. अब काफिले में 13 की जगह केवल 8 गाड़ियां चलेंगी. इसके साथ उन्होंने जल्द की काफिले में EV गाड़ियों को भी शामिल करने की बात कही है.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर किए अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि आज समय की मांग है. वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस कठिन दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है.

इसी भावना से प्रेरित होकर, मेरे आधिकारिक भ्रमणों के दौरान अब केवल अत्यावश्यक वाहनों को ही कारकेड में शामिल किया जाएगा. मैंने मंत्रीगणों तथा विभिन्न निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी वाहनों एवं अन्य सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया है.

इसके साथ ही, राज्य के समस्त शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में परिवर्तित करने की दिशा में ठोस कार्यवाही शुरू की जाएगी. मैं प्रदेशवासियों से हार्दिक अपील करता हूँ कि वे सार्वजनिक परिवहन का अधिकाधिक उपयोग करें, कारपूलिंग को अपनाएं और अनावश्यक निजी वाहनों के प्रयोग से बचें.

 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पायलट और फॉलो गाड़ी उपयोग न करने का लिया फैसला

प्रधानमंत्री की इस अपील का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी अपने काफिले में कटौती का निर्णय लिया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करते हुए वे स्थिति सामान्य होने तक, अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर, पायलट वाहन या फॉलो गाड़ी/प्रोटोकॉल का उपयोग नहीं करेंगे.

एक गाड़ी में पहुंचीं लक्ष्मी राजवाड़े, अरुण साव का काफिला भी छोटा

सीएम साय के अलावा मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े एक ही गाड़ी में पहुंची. उनके काफिले से पायलट और एकस्ट्रा गाड़ी हटा दी गई है. वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव के काफिले में जहां पहले पांच गाड़ियां शामिल रहती थीं, वहीं अब केवल तीन गाड़ियां ही नजर आया. इनमें दो सुरक्षा वाहन और एक मुख्य वाहन शामिल था, जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव स्वयं मौजूद थे. इसके अलावा बीजेपी की बैठक में शामिल होने के लिए प्रवक्ता ई-रिक्शा में बीजेपी कार्यालय पहुंचे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

    0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन…

    BJP; भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, किरण सिंह देव बोले-2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र