POLITICS; भाजपा आदतन किसान विरोधी, PCC अध्यक्ष दीपक बोले-न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि नहीं देना अन्याय

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के द्वारा न्याय योजना की चौथी किस्त किसानों को नहीं देने का कांग्रेस ने विरोध किया है। भाजपा आदतन किसान विरोधी है । इसीलिए किसानों को न्याय योजना की चौथी किस्त से वंचित कर रही है और न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि का दूसरे मद में इस्तेमाल करने का षड्यंत्र रच रही है। यह प्रदेश के 27 लाख से अधिक किसानों के साथ अन्याय है। असल में भाजपा किसानों से इए वादे को पूरा करने में असमर्थ साबित हो रही है। इसीलिए अभी तक किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ और 3100 रुपए क्विंटल की दर पर खरीदी करने का आदेश जारी नहीं किया गया है। अब न्याय योजना की चौथी किस्त की रखी हुई राशि को भी अन्य मद में खर्च कर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करने में लगी है।
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि तत्काल किसानो के खाता में जमा करना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने बीते खरीफ वर्ष में न्याय योजना के माध्यम से 24 लाख से अधिक किसानों के खाता में तीन किस्तों में 3704 करोड रुपए की राशि जमा करवा चुकी है और चौथी किस्त की राशि की व्यवस्था भी कर के रखी हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सिर्फ बटन दबाकर उस राशि  को किसानों के खाता में सीधा जमा करवाना है। कांग्रेस की सरकार ने धान की खरीदी प्रति क्विंटल 2500 रू से अधिक दाम में कर 5 वर्षों में न्याय योजना के माध्यम से 23803 करोड रुपए किसानों को अतिरिक्त लाभ दिया है।

  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार पूर्व सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का लगातार षड्यंत्र कर रही है बिजली बिल हाफ योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता जैसे अनेक योजना सरकार द्वारा चलाई गई थी जिसे हर वर्ग को लाभ हुआ था उन योजनाओं को बंद कर प्रदेश की जनता को एक बार और महंगाई, गरीबी, अराजकता और शोषण की ओर धकेलना चाहती है। कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करेगी और जनता की हक में सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 5 चुनावी राज्यों में कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन, यूपी में अजय माकन को मिली कमान

    नईदिल्ली, आने वाले साल 2027 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. इसलिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. आज 16 नवंबर 2026 को कांग्रेस…

    CONGRESS; 27 हजार बूथों तक पहुंचेगी कांग्रेस, दीपक बैज बोले- प्रदेशभर में चलाया जाएगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस अब प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुका है, जहां 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर चौपाल लगाकर जनता…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत