POLITICS; ‘मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, सदैव सहयोग करता रहूंगा’, नए सीएम की घोषणा के बाद पहली बार बोले शिवराज चौहान

भोपाल, मध्‍य प्रदेश में नए सीएम की घोषणा के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं. वह यहीं रहेंगे और नई सरकार को सदैव सहयोग करते रहेंगे. इससे पहले शिवराज सिंह ने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा देने के बाद पहली बार लाड़ली बहनों से मुलाकात की. इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री काफी भावुक दिखे. कुछ लाड़ली बहनें तो शिवराज से गले लगकर रोने लगीं, जिनका वह ढांढस बंधाते रहे. शिवराज से मुलाकात करने आई महिलाओं ने उनसे कहा कि वह उनका साथ कभी नहीं छोड़ेंगी.

मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा देने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह प्रदेश के नए सीएम को बधाई देता हूं. नए विधानसभा अध्यक्ष को भी बधाई. मुझे पूरी उम्मीद है कि सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में एमपी तेजी से विकास करेगा. मैं सदैव उनका सहयोग करता रहूंगा. विधानसभा चुनाव से पहले और उस दौरान भी बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को मुख्‍यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश नहीं किया था. हालांकि, शिवराज चौहान ने इस दौरान प्रदेश के हर कोने में जाकर चुनाव प्रचार किया था.

‘आज मैं यहां से विदा ले रहा हूं’
भाजपा के दिग्‍गज नेता शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, ‘मेरे मन में आज संतोष का भाव है. साल 2003 में उमा भारती के नेतृत्व में सरकार बनी थी. उसी सरकार को मैंने आगे चलाई. वर्ष 2008 और 2013 जानता के आशीर्वाद से हमारी सरकार बनी. साल 2018 में भी हमारा वोट प्रतिशत ज्यादा था, सीट जरूर कम थी. वर्ष 2023 में जनता के आशीर्वाद से फिर सरकार बनी है. इस बात का मेरे मन में संतोष है. आज मैं यहां से विदा ले रहा हूं.’

शिवराज बोले- जितना सामार्थ्‍य था प्रदेश के विकास का प्रयास किया
मध्‍य प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री की घोषणा होने के बाद अब प्रदेश में शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं. इन सबके बीच, शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘हमें बीमारू राज्य मिला था. मुझ में जितना सामर्थ्‍य था, इस प्रदेश के विकास के लिए प्रयास किया. बेहतर सड़कें, बिजली व्यवस्था और कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास किया. मेट्रो ट्रेन तक का सफर तय किया. मेडिकल कॉलेज और सीएम राइज स्कूल बनाने का भी काम किया. पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास की दिशा में कोशिश की गई. लगता है लगता है जनता के भरोसे पर हम खरा उतर पाए.

बीजेपी का कार्यकर्ता हूं- शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनके लिए महिला सशक्‍तीकरण वोट पाने का साधन नहीं रहा. मेरे मन में हमेशा महिला उत्थान का विषय रहा है. लाड़ली लक्ष्मी योजना से एमपी में लिंगानुपात सुधरा है. एक अच्छी सरकार और अच्छे नेतृत्व को यह जिम्मेदारी सौंप कर हम आगे बढ़ेंगे. मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं. पार्टी के उत्थान के लिए काम करता रहूंगा.जनता और मेरे बीच कभी सीएम वाला रिश्ता नहीं रहा, बल्कि मामा और भाई वाला रिश्ता रहा है. प्यार और विश्वास के रिश्ते को जब तक मेरी सांस चलेगी टूटने नहीं दूंगा. मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री ने आगे कहा, ‘केंद्र का आभार जिसने मुझे जनता की सेवा का मौका दिया. प्रदेश संगठन का भी धन्यवाद, जिसने कदम से कदम मिलाकर काम किया. जनता ने भी भरपूर साथ दिया. प्रश्शानिक मित्रों को धन्यवाद जिन्होंने कई योजनाएं बनाईं और पारदर्शिता से इन योजनाओं को चलाया.’

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; सत्ता के विकेंद्रीकरण एवं ग्राम सभा को सशक्त बनाने के लिए देशव्यापी जनजागरण का निर्णय

    0 स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रायपुर, स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव राज सूद…

    BJP; स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी, राम माधव को भी 2 राज्यों का प्रभार, बीजेपी संगठन में फेरबदल

    नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के सभी राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर