POLITICS; लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा ने थामा भाजपा का दामन

रायपुर, लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व विधायकों सहित राजनीतिक, सामाजिक, संगठन व कला क्षेत्र से जुड़े सैंकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पार्टी गमछा पहनाकर व सदस्यता प्रमाण-पत्र से नए सदस्यों का सम्मान किया। समारोह में पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, विधान मिश्रा सहित कांग्रेस, जनता कांग्रेस के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। सभी साथियों का मैं स्वागत करता हूं। आपने अच्छा किया भाजपा में आ गए। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा में लोकतंत्र है। कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े-बड़े पदों पर जाते है। बगिया का एक छोटा सा कार्यकर्ता विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री के पद पर है। यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता है। सबसे अधिक लोकप्रिय है। भारत का पूरे विश्व देश का डंका बज रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सांसद सुनील सोनी, विधायक अजय चंद्राकर, अनुज शर्मा सहित नरेश गुप्ता, शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा, योगी अग्रवाल रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग,अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरणसिंह देव ने कहा लोकसभा चुनाव में हम 11 की 11 सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी साथियों का बहुत स्वागत करता हूं। भाजपा की नीति राष्ट्र सर्वोपरि की नीति है। पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा मैं सबको विश्वास दिलाता हूं भाजपा की विचारधारा के अनुरूप काम करेंगे। पार्टी जो आदेश देगी वह कार्य करेंगे। पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में बीजापुर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां