POLITICS; सीएम साय के गृह जिला जशपुर को चमकाने तैयार होगा ‘‘मास्टर प्लान’, यह मेरी कर्मभूमि

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जशपुर को और अ धिक सुंदर बनाएंगे, पूरे छत्तीसगढ़ को समृद्धि के रास्ते पर आगे ले जाएंगे, हम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को चरितार्थ कर दिखाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज जशपुर की पावन धरा पर अपने प्रथम आगमन पर रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’’ को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर लगभग 111 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जशपुर में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने की आवश्यकता है। पहाड़ी कोरवा जनजाति की खेल प्रतिभाएं धनुर्विद्या में पारंगत हैं। इन क्षेत्रों को विकसित करने के लिए मास्टर प्लान बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जशपुर में सर्वसुविधायुक्त और आधुनिक चिकित्सालय की स्थापना के लिए योजना तैयार की जाए ताकि इस अंचल के लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास हमारा लक्ष्य है। मेरी सभी से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा रहेगी।

मख्यमंत्री साय ने जशपुर की भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि यह मेरी कर्म भूमि रही है। पूर्व मंत्री एवं सांसद स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव मेरे राजनीति के आदर्श रहे हैं। जशपुर आगमन पर आप सभी ने जैसा स्वागत किया उसे मैं जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा। यह स्वागत  मेरा नहीं पूरे जशपुर का स्वागत है। उन्होंने कहा कि आज यहां 110 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण हुआ है। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। आपके बेटे को बहुत बड़ा दायित्व मिला है, उसे पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि जशपुर को सुंदर बनाने के संबंध में आपके कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। आप सभी का मार्गदर्शन मुझे मिलता रहे। मैं सदैव जशपुर का नाम रोशन करता रहूं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान: कांग्रेस पर बरसे CM साय, कहा- चुनाव हारने पर देते हैं EVM और आयोग को दोष

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आमसभा और रैली का आयोजन किया गया। सुभाष स्टेडियम में…

    ACTION; दिल्ली की महारैली से नदारद कांग्रेस के 215 पदाधिकारी निलंबित, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले दिनों INDIA गठबंधन की महारैली आयोजित की गई थी. जिसमें कांग्रेस ने अपने देशभर के कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की थी.…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश