POLITICS;यूपी में नेतृत्व बदलाव की अटकलों के बीच केशव मौर्य-भूपेंद्र चौधरी की नड्डा से मुलाकात

नई दिल्ली,  लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद खुलकर शुरू हुई बयानबाजी और 2027 को लेकर शुरू हुई भविष्यवाणी से चिंतित भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश की पूरी थाह लेनी शुरू कर दी है। मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरकार और संगठन दोनों के प्रतिनिधियों को बुलाया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से अलग-अलग मुलाकात कर चुनाव बाद कार्यकर्ताओं की मनोदशा एवं जातियों में बंटे वोटरों को विकास के लिए प्रोत्साहित करने व आगामी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। ध्यान रहे कि दोनों नेताओं को दिल्ली बुलाए जाने के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। लंबे अरसे बाद प्रदेश में ऐसा माहौल बना था जिसमें नेतृत्व बदलाव की चर्चा छिड़ गई थी।

उपचुनाव के नतीजों पर रहेगी नजर

दरअसल, कई नेताओं की ओर से ऐसे बयान दिए जाने लगे थे कि 2027 का चुनाव जीतना है तो बदलाव जरूरी होगा। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उत्तर प्रदेश में बदलाव की बात भी नहीं सोची जा रही, लेकिन उपचुनाव के नतीजों को गौर से देखा जाएगा 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिनमें से पांच राजग के पास और पांच विपक्ष के पास हैं। भाजपा को विपक्ष के खाते से कम से कम तीन सीटें झटकने को कहा गया है। उसी अनुसार रणनीति बनाने व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। दोनों से अन्य मुद्द्दों पर भी चर्चा हुई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां