POLITICS;कांग्रेस में हार की खीझ,एक और पूर्व विधायक का पार्टी से इस्तीफा, राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल से मिले पूर्व विधायक

रायपुर, छत्तीसगढ में करारी हार के बाद कांग्रेस में मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले पूर्व विधायक रामसुंदर दास महंत ने पार्टी से नाता तोड दिया और अब पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण तो उन्होंने नहीं बताया है, लेकिन अपना त्यागपत्र स्वीकारने का अनुरोध उन्होंने जरूर किया है।

रणनीतिकारों ने सर्वे को रूकवा दिया था

इसी बीच कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की है। इस दौरान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की करारी हार पर चर्चा की कर पार्टी के कुछ बड़े नेताओं के खिलाफ शिकायत भी की गई है। पूर्व विधायक विनय जयसवाल ने बताया कि हमने कांग्रेस हाईकमान के सामने अपनी बात रख दी है। वेणुगोपाल ने जिन 22 नेताओं की टिकट कटी थी उनसे मुलाकात कर वन टू वन चर्चा करने की बात कही है। इस दौरान केसी वेणुगोपाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के रणनीतिकारों ने AICC के सर्वे को नहीं होने दिया और उन्होंने ही सर्वे को रूकवा दिया था।

बता दें कि पूर्व विधायक विनय जयसवाल के घर शुक्रवार को पूर्व विधायकों ने बैठक की थी। इसके बाद आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हैं। वहीं अनुशासनहीनता बरतने पर पार्टी ने पूर्व विधायक विनय जयसवाल और बृहस्पत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।  

पूर्व विधायक के खिलाफ शिकायत

बैकुंठपुर विधानसभा के पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव के खिलाफ सोशल मीडिया में लगातार बयानबाजी करने वाले युवक को उनके गुस्से का शिकार होना पड़ा । मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार युवक किशन तिवारी ने पूर्व विधायक के विरुद्ध सिटी कोतवाली में दिए शिकायत में कहा कि वह शुक्रवार की दोपहर अपने साथी आलोक दुबे के साथ नरसिंहपुर से बैकुंठपुर अपने कार्यालय आ रहा था ।इस दौरान पैलेस के पीछे मौहारी रोड पर पूर्व विधायक ने उनकी गाड़ी रुकवाकर चाबी निकाल ली और उसे सोशल मीडिया में बयानबाजी करने के लिए डराया धमकाया एवं जेल भेजने की धमकी दी। इस दौरान विधायक पर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप भी युवक के द्वारा लगाया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    POLITICS; ‘दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए नहीं’, राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा

    नईदिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिया जलाने वाले अभियान पर तंज कसा. राहुल…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र