PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर में आयोजित की गई। शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर, रायपुर में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित काउंसिलिंग में कुल 209 अभ्यर्थियों में से 193 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की। काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 92.34 प्रतिशत रही।

  लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा एवं जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर विषयवार पदोन्नत व्याख्याताओं की काउंसिलिंग के लिए सूची दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद विभागीय पोर्टल eduportal.cg.nic.in  पर 25 सितंबर 2026 को अपलोड की गई थी।

    ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में उपस्थित अभ्यर्थियों को प्रक्रिया शुरू होने से पहले आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार काउंसिलिंग कराई गई। हिंदी विषय में कुल 74 अभ्यर्थियों में से 68 उपस्थित रहे और सभी 68 ने सहमति दी। अंग्रेजी विषय में 35 में से 29 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें 24 ने सहमति दी, 3 असहमत रहे और 2 ने पदोन्नति से इनकार किया। संस्कृत में 50 में से 48 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जिनमें 47 ने सहमति और एक ने पदोन्नति से इनकार किया। गणित में 50 में से 48 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें 46 ने सहमति दी, जबकि एक असहमत रहा और एक ने पदोन्नति से इनकार किया।

    इसी प्रकार कुल 209 अभ्यर्थियों में से 193 काउंसिलिंग में उपस्थित हुए। इनमें 185 अभ्यर्थियों ने सहमति दी, 4 अभ्यर्थी असहमत रहे तथा 4 अभ्यर्थियों ने पदोन्नति से इनकार किया। कुल 16 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के माध्यम से उनके द्वारा चयनित विद्यालयों में पदस्थापना के लिए पदांकन आदेश प्राप्त किए जा रहे हैं। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    EDUCATION; शिक्षा, शिक्षक, छात्र और जाति…………….

    आईआईटी मुंबई में  अनुसुचित जाति के छात्र साहिल वाकोड़े के परीक्षा में नकल करने के प्रयास में पकड़े जाने के बाद तथाकथित आत्म ग्लानि के रूप आत्महत्या कर लेने और इसके…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात