PROTEST;विधानसभा घेराव के लिए निकले कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी,हल्का बल प्रयोग एवं वाटर कैनन से कई कार्यकर्ताओं को लगी चोट

रायपुर,  कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा आदि मुद्दे को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की अगुवाई में बड़ी संख्‍या में कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने कूच किए । इस दौरान विधानसभा का घेराव करने जाते समय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में तीखी झड़प हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इस पर पुलिस को कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके अलावा पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछार का इस्तेमाल भी किया। पुलिस के साथ झड़प में कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

इससे पहले प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में बारिश के बीच विधानसभा घेराव में पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और कई वरिष्‍ठ नेता सहित होने बड़ी संख्‍या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पंडरी के मंडी गेट पहुंचे। यहां आयोजित सभा में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री ताम्रध्‍वज साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विधानसभा घेराव में शामिल होने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी बुधवार सुबह रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘विधानसभा घेराव’ का आह्वान किया है। आज प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जिस तरह से हर दिन घटनाएं हो रही हैं, अपराध आसमान छू रहा है। ऐसी घटनाएं जो कभी नहीं होतीं थी, इस राज्य में हो रहा है। कानून व्यवस्था का पालन नहीं हो रहा है और मुझे लगता है कि सरकार का ध्यान शासन पर नहीं है, उनका ध्यान सिर्फ विपक्ष को निशाना बनाने, कांग्रेस के लोगों को परेशान करने पर है। मुख्य विपक्षी दल होने के नाते हम जनता की आवाज उठाने के लिए उन मांगों के साथ सरकार को जगाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि यहां की सरकार रायपुर से नहीं चल रही है दिल्ली से यहां राज्य स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया जाता।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने संबोधन में कहा कि लोगों के हित में यह सरकार काम नहीं कर रही है। 1 साल भी नहीं होने दिया हम लोगों को मजबूर कर दिया, आम जनता को मजबूर कर दिया, विधानसभा घेराव करने के लिये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस की लड़ाई भाजपा सरकार की लापरवाही के खिलाफ है। कानून व्यवस्था पूरी तरीके से बदहाल है। जनता के हित और सुरक्षा के लिये हम विधानसभा के बाहर सड़कों पर लड़ने के लिये तैयार है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। बस्तर, सरगुजा, दुर्ग और अन्य जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया है, लेकिन  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोक नहीं पायेंगे।

इधर, कांग्रेस के प्रदर्शन से निपटने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी की है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही विधानसभा को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। विधानसभा के काफी पहले ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने की रणनीति बनाई गई थी।

विधानसभा घेराव कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश प्रभारी चदंन यादव, प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, डॉ. शिवकुमार डहरिया, मोहन मरकाम, विधायक अनिला भेड़िया, जयसिंह अग्रवाल, गुरू रूद्र कुमार, विधायक कवासी लखमा, विधायक उमेश पटेल, अमितेष शुक्ल, विकास उपाध्याय, विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, लालजीत सिंह राठिया, फूल सिंह राठिया, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, राघवेन्द्र कुमार सिंह, रामकुमार यादव, बालेश्वर साहू, श्रीमती शेषराज हरवंश, श्रीमती चातुरी नंद, द्वारिकाधीश यादव, सुश्री कविता प्राण लहरे, संदीप साहू, इन्द्र साव, जनक राम धु्रव, अंबिका मरकाम, ओंकार साहू, श्रीमती संगीता सिन्हा, कुंवर सिंह निषाद, देवेन्द्र यादव, यशोदा वर्मा, श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, दलेश्वर साहू, भोलाराम साहू, इंद्रशाह मंडावी, सावित्री मंडावी, लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, महामंत्री प्रशांत मिश्रा, दीपक मिश्रा, नरेश ठाकुर, डॉ. थानेश्वर पाटिला, राजेन्द्र साहू, सकलेन कामदार, जितेन्द्र साहू, द्वितेन्द्र मिश्रा, सीमा वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, शाहिद खान, दीपक दुबे, सुबोध हरितवाल, जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, उधो वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह साहू, रश्मि चंद्राकर, शरद लोहाना, अरूण वोरा, राजेन्द्र तिवारी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयुआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला महापौर राजकिशोर प्रसाद, रामशरण यादव, विजय देवांगन, एजाज ढेबर, धीरज बाकलीवाल, हेमा देशमुख, नंदलाल देवांगन, नीरज पाल, शशि सिन्हा समेत बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; मामूली विवाद पर आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने युवक को मारी गोली, भाई समेत आरोपी गिरफ्तार

     बिलासपुर, जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने भाई से गाली– गलौज करने की बात…

    CRIME; छत्तीसगढ़ में 17 दिनों में पांचवीं बार पकड़ी गई अफीम की खेती, सब्जी बाड़ी में छिपाकर उगाई गई फसल, दो आरोपी हिरासत में

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के प्रदेश में अफीम की अवैध खेती का सिलसिला लगातार जारी है। तमनार के बाद अब रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की खेती पकड़ी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां