PROTFST; राजधानी में कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव करने निकले कार्यकर्ता,पायलट ने सरकार पर किया हमला

रायपुर, राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया. जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए . वहीं घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली.

यह प्रदर्शन “मनरेगा बचाओ” अभियान के तहत किया जा रहा है. इसके साथ ही बिजली दरों में बढ़ोतरी, किसानों के साथ वादाखिलाफी, धान खरीदी में अनियमितता, गैस सिलेंडर महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था और नशे के बढ़ते कारोबार जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है. प्रदर्शन को देखते हुए रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कांग्रेस कार्यकर्ता शंकर नगर स्थित केनाल रोड के भारत माता चौक पर एकत्रित होंगे. भारत माता चौक से विधानसभा की ओर मार्च किया जाएगा.

एआईसीसी के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद किसानों को टोकन नहीं मिल रहे और धान खरीदी भी बाधित है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब किसान आंदोलन करते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज किया जाता है, जबकि मिलरों के मामले में अलग रवैया अपनाया गया। उन्होंने कहा, “चारों तरफ से किसान पिस रहा है। अमेरिका का उत्पादित सामान भारत में 0% टैरिफ पर आ रहा है, जबकि भारत का सामान 18% टैरिफ पर जाएगा, जो किसानों और देश के हित में नहीं है। उन्होंने दोहराया कि चुनाव हो या न हो, हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे।”

अफीम की खेती को लेकर सचिन पायलट ने जताई गंभीर चिंता

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर सचिन पायलट ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रभाव का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती कराई जा रही है और इससे नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। पायलट ने सवाल उठाया कि जब यह मामला सामने आया तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। उनका आरोप है कि बिना संरक्षण के इस तरह की गतिविधियां संभव नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया गया, लेकिन सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पायलट ने यह भी कहा कि यदि ऐसा मामला किसी गैर-बीजेपी शासित राज्य में होता या कांग्रेस शासित प्रदेश में सामने आता, तो केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया क्या होती। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की 140 करोड़ जनता की सरकार आज दबाव में काम कर रही है और अमेरिका के प्रभाव में निर्णय ले रही है, जिससे जनता की उम्मीदों को झटका लग रहा है।

चरणदास महंत ने कहा – विरोध की आवाज को दबा रही सरकार

सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए मनरेगा, महंगाई और मजदूरों के अधिकारों को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी. “राजस्थान के लोगों ने कभी झुकना नहीं सीखा, वे सम्मान के लिए मर-मिटने को तैयार रहते हैं. हम भी गरीबों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे.” उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मनरेगा कानून को फिर से मजबूत किया जाएगा.

बीजेपी ने गरीबों के अधिकारों को खत्म किया – भूपेश बघेल

‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ में पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि मनरेगा, सोनिया और मनमोहन की सोच थी. मनरेगा कानून है कोई योजना नहीं हैं. मनरेगा कानून से लाखों परिवार को रोजगार मिला. गरीबों को सम्मान देने वाला अधिकार है. बीजेपी ने गरीबों के अधिकारों को खत्म किया. पंचायत के फंड रोककर कौन सा न्याय हो रहा?

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; भाजपा प्रदेश कार्यसमिति घोषित, CM विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश कार्यसमिति घोषित कर दी है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति के बाद 84 सदस्यों की सूची जारी कर दी गई…

    CONGRESS; सचिन पायलट ने किया पीसीसी कनेक्ट सेंटर का उद्घाटन, मंडल स्तर पर रहेगी निगरानी

    रायपुर , कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी सचिन पायलट ने आज राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस के कनेक्ट सेंटर का उद्घाटन किया। कांग्रेस ने पूरे देश में कार्यक्रमों की निगरानी के लिये…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां