RAID;घूसखोर पटवारी को पकड़ा,किसान से मांगी थी 25 हजार की रिश्वत

रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एसीबी की टीम ने एक रिश्वतखोर पटवारी को गिरफ्तार किया है। रायगढ़ के छाल तहसील में पदस्थ पटवारी हरिशंकर राठिया ने जमीन का काम कराने के एवज में ग्रामीण से 25 हजार की रिश्वत की मांग की थी। डील तय होने पर आज ग्रामीण से 20 हजार नगदी लेते रंगे हाथ एसीबी की टीम ने पकड़ा।

दरअसल, प्रार्थी जगलाल चावले, जो रायगढ़ का निवासी है, जिसके द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसके परिवार के द्वारा ग्राम छाल स्थित कृषि योग्य शासकीय भूमि के एक हिस्से पर काफी समय से खेती की जा रही है जिसका कब्जा प्रमाण पत्र बनाने के लिए हल्का पटवारी छाल हरिशंकर राठिया द्वारा रिश्वत के रूप में 35000 रुपए की मांग की गई है, जिसमें से 5000 रूपये उसके द्वारा ले लिया गया है एवं निवेदन करने पर आरोपी शेष राशि में से 20000 रूपये लेने पर सहमत हुआ।

पीड़ित ग्रामीण पटवारी को रिश्वत नहीं देना चाहता है बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन पश्चात् एसीबी बिलासपुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर दिनांक 07.08.2024 को शेष रिश्वती रकम 20000 रुपए लेते हुए पटवारी हरिशंकर राठिया को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, फर्जी पत्र से ढुलाई करते पकड़ा एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर,

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले में वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों…

    FRAUD; अंतर्राज्यीय करेंसी ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 7 सदस्य गिरफ्तार… 4 करोड़ का कैश जब्त

    रायपुर. रायपुर पुलिस ने वॉश एंड वॉश (Black Currency) ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह वर्ष 2005…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार