RAID; घनश्याम डालमिया के 28 ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे, 3 करोड़ नकद जब्त, 400 करोड़ के घपले का संदेह

नई दिल्ली, एजेंसी,  चर्चित कारोबारी घनश्याम डालमिया के घर समेत उनकी कंपनी से जुड़े 28 ठिकानों पर इनकम टैक्स का सर्च ऑपरेशन (Income Tax Raid) चल रहा है. इस कार्रवाई में अब तक तीन करोड़ की नकद रकम भी बरामद हुई. कोल ट्रेडिंग और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े चर्चित कारोबारी घनश्याम डालमिया की मिलेनियम सप्लायर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से जुड़े मामले में इस सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है. इस कंपनी का रजिस्टर्ड दफ्तर कोलकाता (माधब हलधर रोड) में है. इनकम टैक्स विभाग के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक ये सर्च ऑपरेशन उड़ीसा के सुंदरगढ़, राउरकेला, छत्तीसगढ़ के रायगढ़, पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित कुल 28 लोकेशन पर चलाया गया.

इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान 20 जनवरी को कारोबारी घनश्याम डालमिया के आवास से करीब तीन करोड़ की नकदी भी बरामद की गई. जिसके बारे में शुरुआती दौर पर पूछताछ में तीन करोड़ की नकदी के बारे में बहुत सटीक जवाब नहीं देने के चलते फिलहाल उसे इनकम टैक्स की टीम ने जब्त कर लिया है. विभाग आगे इस मामले में तफ्तीश की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है. इस छापेमारी के दौरान काफी महत्वपूर्ण दस्तावेजों सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी जांचकर्ताओं ने जब्त किया है. बताया गया है कि यह पूरा मामला करीब 400 करोड़ रुपये के टैक्स चोरी का है.

करीब 400 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप
आयकर विभाग ने इसलिए कोलकाता से जुड़े कुछ अधिकारियों और दफ्तरों में भी सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को अंजाम दिया है. जांच से जुड़े सूत्र बताते हैं कि घनश्याम डालमिया और उनकी कंपनी मिलेनियम सप्लायर प्राइवेट लिमिटेड के जरिये करीब 350 से 400 करोड़ रुपये का टैक्स चोरी करने का आरोप है. लिहाजा इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन राज्यों में 28 लोकेशन पर एक साथ सर्च ऑपरेशन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    HC; शादी का झांसा देकर बनाया संबंध रेप नहीं, बालिग महिला की सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, ट्रायल कोर्ट का फैसला बीस साल बाद पलटा…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला बालिग है, और उसकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां