RAID;सीबीआई ने अपने डीएसपी को साढ़े चार लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

0 एनसीएल के 2 अधिकारी व ठेकेदार के घर छापा, 4 करोड़ नकदी बरामद, सीएमडी के पीए और सुरक्षा अधिकारी हिरासत में

जबलपुर, नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) सिंगरौली में सामान की अपूर्ति और अन्य भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रहे जबलपुर सीबीआई कैडर के डीएसपी को दिल्ली से पहुंची सीबीआई टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। शनिवार रात को डीएसपी को पकड़े जाने के बाद सीबीआई मुख्यालय के निर्देश पर रविवार को जांच एजेंसी की टीम एनसीएल के दो अधिकारियों और एक सप्लायर के आवास पर छापेमारी की। 16 घंटे चली इस छापेमारी में चार करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है।

एनसीएल में पूर्व सीएमडी भोला सिंह के कार्यकाल के दौरान मशीनों के कुलपुर्जों की सप्लाई हुई थी। इसमें अनियमितता की शिकायत हुई थी। मामले की जांच सीबीआई जबलपुर काडर के डीएसपी जाय जोसेफ दामले को सौंपी गई थी। शनिवार की रात डीएसपी को सीबीआई मुख्यालय की टीम ने जबलपुर के विजय नगर स्थित एसबीआई चौक से साढ़े चार लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इसके बाद सीबीआई मुख्यालय की टीम ने एनसीएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बसंत कुमार सिंह, सीएमडी के प्रबंध सचिव सूबेदार ओझा व ठेकेदार रवि सिंह के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की। सीबीआइ को प्रबंध सचिव के आवास से साढ़े तीन करोड़ रुपये नकद मिले। मुख्य सुरक्षा अधिकारी और ठेकेदार के यहां भी 50 लाख रुपये मिले। कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। टीम मुख्य सुरक्षा अधिकारी बसंत कुमार सिंह और सीएमडी के प्रबंध सचिव को हिरासत में लेकर जबलपुर चली गई।

आधी रात के बाद पहुंची सीबीआई टीम

भ्रष्टाचार की शिकायत पर जबलपुर से आई सीबीआई टीम एनसीएल के सीएमडी के पीए सूबेदार ओझा के आवास पर शनिवार आधी रात के बाद करीब एक बजे पहुंची। इसी दौरान टीम के कुछ सदस्य एनसीएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बसंत कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे और पूछताछ व कागजात की जांच के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; अफीम की खेती के आरोपी-विनायक के भाई की दुकान ढही,32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा था

    रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध…

    CRIME; बलरामपुर में 5 एकड़ खेत में मिली अफीम की फसल, झारखंड के लोग कर रहे थे खेती

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद अब सरगुजा के बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। मंगलवार (10 मार्च) को त्रिपुरी के…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?