RAILWAY;तीसरी लाइन पर विद्युतीकरण से रेल गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

रायपुर, रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मण्डल के सिलयारी-मांढर रेलवे स्टेशनो के बीच लेवल क्रॉसिंग पर गर्डर डी लॉन्चिंग एवं तीसरी लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य सहित अनेक कार्य किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को  00.00 बजे से 03.25 बजे तक ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा ।

लेवल क्रोसिंग पर गर्डर डी लॉचिंग से आने वाले दिनों मे सड़क मार्ग उपयोगकर्ता को ट्रेन परिचालन के दोरान लेवल क्रॉसिंग गेट पर रुकने की अवश्यकता नहीं होगी । इसी प्रकार इससे रेल परिचालन भी निर्भय एवं संरक्षित होगा |  इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

*रद्द होने वाली गाडियां

01.  दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी । 

02. दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

03. दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को गेवरा रोड से चलने वाली 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर- मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

04. दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

05. दिनांक 11 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

06. दिनांक 11 अप्रैल, 2024 को इतवारी  से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

*गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां

01. दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को झारसुगुड़ा एवं गोंदिया से चलने वाली 08862 /08861 झारसुगुड़ा-गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू पैसेजर स्पेशल बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।

JSPL केबिन में चौथी लाइन कनेक्टीविटी हेतु एनआई कार्य

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रायगढ़-किरोड़ीमल स्टेशनों के मध्य स्थित JSPL केबिन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।  इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । विवरण इस प्रकार है –

 *रद्द होने वाली गाडियां 

 दिनांक 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

दिनांक 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08736/08735 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

 *रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी

10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। इसीप्रकार 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।   

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश