RAILWAY; रायपुर मंडल में ओएचई निरीक्षण के लिए एआई-संचालित ड्रोन की तैनाती

0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आधुनिक तकनीक का उपयोग

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, परिचालन की सुरक्षा, विश्वसनीयता और दक्षता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा रेलवे विद्युत अवसंरचना की निगरानी और रखरखाव को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से युक्त ड्रोन तकनीक का उपयोग प्रारंभ किया गया है।

रायपुर मंडल के विद्युत (टीआरडी) विभाग द्वारा ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) संरचनाओं के निरीक्षण के लिए अत्याधुनिक ड्रोन तैनात किए गए हैं। इस तकनीक के माध्यम से ऊँचाई से ओएचई संरचनाओं, फिटिंग्स तथा अन्य विद्युत अवसंरचनाओं का विस्तृत और सूक्ष्म निरीक्षण किया जा रहा है। ड्रोन द्वारा ऐसे कई स्थानों की निगरानी संभव हो पा रही है, जहाँ पारंपरिक मैनुअल निरीक्षण कठिन होता है या जहाँ छोटे तकनीकी दोषों का पता लगाना चुनौतीपूर्ण होता है।

ड्रोन से प्राप्त उच्च-गुणवत्ता वाले चित्रों और वीडियो का विश्लेषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल्स की सहायता से किया जा रहा है। एआई-आधारित विश्लेषण संभावित तकनीकी दोषों की पहचान तेज़ी और अधिक सटीकता के साथ करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इसके माध्यम से ओएचई के विभिन्न घटकों और फिटिंग्स की विस्तृत जाँच कम समय में संभव हो रही है, जिससे समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

दोषों की समय पर पहचान होने से संभावित बड़ी तकनीकी खराबियों या ब्रेकडाउन को रोका जा सकता है। इससे न केवल रेल परिचालन की सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है, बल्कि ट्रेनों के सुचारू और निर्बाध संचालन में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आधुनिक तकनीकों को अपनाने की यह पहल रेलवे अवसंरचना की निगरानी, रखरखाव और सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAAY; फिर से पटरी पर लौटी ये 13 मेमू ट्रेनें, बोरतलाव-दरेकसा के बीच काम हुआ पूरा

     रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) के नागपुर मंडल अंतर्गत बोरतलाव-दरेकसा रेल खंड के यात्रियों के लिए राहत की खबर है. समपार फाटक क्रमांक 481 पर प्रस्तावित गर्डर डी-लॉन्चिंग का…

    RAILWAY; गर्मी के मौसम में टिकट चेकिंग स्टाफ स्लीवलेस कोट पहन कर करेंगे ड्यूटी

    रायपुर, रायपुर रेल मंडल में यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने और कर्मचारियों के कार्य परिस्थितियों को अधिक अनुकूल बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां