RAILWAY; यात्री अब 25 किमी दूर से ले सकते हैं ट्रेन का जनरल टिकट

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आनलाइन टिकटिंग सुविधा के बाद मोबाइल एप से जनरल टिकट लेने की सुविधा यात्रियों को दी है। यूटीएस आन मोबाइल एप का उपयोग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 10 महीनों में 49 लाख से भी अधिक यात्रियों ने अनारक्षित टिकट बुक कराया है। इसे देखते हुए रेलवे ने एप से टिकट लेने का रेंज इस माह से बढ़ाकर 25 किलोमीटर कर दिया है।

रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि एप के माध्यम से पहले स्टेशन से पांच किलोमीटर के दायरे में ही टिकट ले सकते थे। टिकट काउंटरों में लाइन लगाने से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलव्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने घर बैठे टिकट बुकिंग व सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कराने के लिए यूटीएस मोबाइल एप की सुविधा दी है। मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड कर त्वरित अनारक्षित टिकट, प्लेटफार्म टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

20 प्रतिशत से अधिक टिकट एप से खरीदें

अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक जितने अनारक्षित टिकटों की बुकिंग हुई उनमें से 20 प्रतिशत से अधिक टिकट यूटीएस आन मोबाइल एप के माध्यम से लिए गए। लगभग 49 लाख से अधिक यात्रियों ने एप के जरिए अनारक्षित टिकट लेकर ट्रेन में सफर किया।

एप से टिकट लेने के लिए ये करें

– गूगल प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर से यूटीएस मोबाइल एप डाउनलोड करें तथा रजिस्ट्रेशन के लिए साइन अप करें।

– लागिन आइडी, मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करें तथा मैसेज के द्वारा प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग करें।

– टिकटों के प्रकार यात्रा टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट तथा यात्रियों की संख्या आदि का चयन करें।

– टिकट के भुगतान के लिए क्र-वालेट का उपयोग करें।

– क्र-वालेट को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआइ जैसे पेटीएम, गूगल-पे, फोन पे आदि या फिर यूटीए काउंटर द्वारा रिचार्ज किया जा सकता है।

– आर वालेट के अलावा डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआइ द्वारा भी भुगतान किया जा सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    CEMENT; सीमेंट 30 रुपये महंगा, रातों -रात कम्पनियों ने बढाए दाम, ठेकेदार-विल्डर्स हालाकान

    रायपुर, प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी ने निर्माण क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है। सोमवार से कंपनियों ने सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बोरी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…