RAIN; छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब केंद्र से भारी बारिश का अलर्ट जारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत हैं. बंगाल की खाड़ी और आसपास के तटीय क्षेत्र में बन रहे निम्न दबाव के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ सकती है.बहरहाल राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार दोपहर बाद से रिमझिम बारिश हो रही है जो आज भी जारी है.

मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं. दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां दिनभर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक वाली बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली से सतर्क रहने की सलाह दी है.

छत्तीसगढ़ में इस समय बारिश का दौर जारी है. पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है. बीते दिन, यानी कि 29 तारीख को भी, प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई. इसके अलावा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई.

छत्तीसगढ़ में समान्य से कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा मॉनसून सीजन में छत्तीसगढ़ की औसत बारिश सामान्य स्थिति में बनी हुई है. प्रदेश में अब तक सामान्य से दो प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. वहीं, मौसम विभाग का मानें तो, झारखंड और आसपास के क्षेत्र में बना कम दबाव का क्षेत्र अभी सक्रिय है. इससे संबंधित चक्रवाती प्रभाव के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है. मौसम प्रणाली के अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने का अनुमान है.

देश के 19 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 31 अगस्त को देश के 19 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज आंधी चलने की चेतावनी है। कुछ इलाकों में वज्रपात कहर बरपा सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FLOOD; भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश रायपुर, बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश और कई क्षेत्रों…

    HOLIDAY; भारी बारिश के मद्देनजर शनिवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

    0 प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश रायपुर, प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा