RAIPUR;पुराने व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स के पार्किंग स्थलों में बने दुकानों को हटाएं

0 रायपुर कलेक्टर ने कहा- भवनविहीन आंगनबाड़ी भवनों के लिए स्थान चिन्हित कर जल्द निर्माण शुरू करें

रायपुर, कल कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिले में भवनविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को चिन्हित कर तहसील में राजस्व विभाग के सहयोग से खाली जमीन ढूंढकर उसका नक्शा-खसरा संबंधी इत्यादि प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द भवन निर्माण करने निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि जहां जमीन न हो, वहां स्कूल या सामुदायिक भवन में आंगनबाड़ी संचालित करना सुनिश्चित करें।

शहर में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सिंह ने नए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुराने कॉम्प्लेक्स जहां पार्किंग में दुकान संचालित हो रही हो, उनपर कार्रवाई कर  हटाया जाए। उन्होंने शादी-ब्याह के दौरान मैरिज पैलेस, ढाबा के बाहर सड़कों पर खड़ी गाड़ियों पर जुर्माने और जब्ती की कार्रवाई करने कहा। उन्होंने कहा कि सड़क पर लटकते-फटे फ्लेक्स को हटाने के जिम्मेदारी संबंधित नगर निगम जोन के अधिकारी और नगर पालिका के सीएमओ की होगी।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समस्त जोन के कमिश्नर और सीएमओ को निर्देशित किया कि बाजार में सफेद मार्किंग करें और उसके बाहर वाहन रखे जाने पर चालकों पर कड़ी कार्रवाई करें। दुकान का सामान सड़क पर न रखा जाएं। वाहनों को मल्टीलेवल पार्किंग में रखना सुनिश्चित कराएं। बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप समेत जिले केअधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    RMC; अब मौदहापारा मस्जिद से थाने तक लगेंगी संडे बाजार पर दुकानें, टाइमिंगभी तय, राजधानी में दुकानों को लेकर बड़ी कार्रवाई

     रायपुर, राजधानी रायपुर के मौदहापारा में लगने वाला संडे मार्केट पिछले 15 साल में अव्यवस्थित होकर फैल चुका हैं. जिसे देखते हुए अब मौदहापारा के संडे मार्केट को सीमित किया…

    SUSPEND; सीएम साय के गृह जिले की सरकारी स्कूल में बच्चों को व्याख्याता ने बांटा बाइबल, डीपीआई ने किया लेक्चरर को निलंबित

    अंबिकापुर, सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के सरकारी स्कूल में बच्चों को बाइबल बांटने वाले व्याख्याता को निलंबित कर दिया गया है। बाइबल बांटने के अलावा…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग