DUSSEHRA;डब्ल्यूआरएस मैदान में जलेगा 101 फीट का रावण,राज्यपाल और सीएम के आतिथ्य में होगा रामलीला, शास्त्रीय नृत्य और आतिशबाजी का प्रदर्शन

रायपुर, राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस मैदान में कल 02 अक्तूबर को 55वा श्रीराम विजयादशमी (दशहरा) उत्सव मनाया जायेगा। इस अवसर पर भरतनाट्यम, रामलीला, रावण दहन, आतिशबाजी का आयोजन होगा। इस बार 101 फीट का विशालकाय रावण एवं 81-81 फीट के कुम्भकरण और मेघनाथ का पुतला दहन होगा।

कार्यकम के संयोजक और रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आयोजन अपरान्ह 4 बजे से प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमन डेका तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। इनके साथ ही समस्त मंत्रीगण, सांसद, विधायक, रायपुर नगर निगम की महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण आयोग मंडल निगम के अध्यक्ष, सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित समस्त गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि पश्चिम बंगाल से आ रही टीम लगभग एक घंटे तक भव्य आतिशबाजी करेगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जावेगा।उन्होने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी व्यक्ति को कोई भी असुविधा ना हो, इस दृष्टिकोंण से शासन- प्रशासन की समस्त प्रशासनिक सेवाओं को उपयोग में लाते हुए पेयजल हेतु पर्यात पानी टेंकर की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था हेतु सुरक्षाबल, पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा हेतु ऐंबुलेस, अग्निशमन वाहन की उपलब्धता एवं अन्य सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है।

विजयादशमी उत्सव की तैयारियों में जुटे समाजिक कार्यकर्ता जी. स्वामी और उनकी टीम ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी विशाल एवं भव्य रूप से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए तैयारी लगभग अपने अंतिम चरण में है। विगत 54 सालों से डब्ल्यू आर एस काॅलोनी दशहरा मैदान में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति एवं नेशनल क्लब डब्ल्यू आर एस काॅलोनी के संयुक्त तत्वावधान में विजयादशमी उत्सव मनाया जाता है और इस बार आयोजन का 55वा वर्ष होगा। आयोजन में रेल विभाग का सहयोग भी मिल रहा है। इसलिए विभाग के वरिष्ठ अफसर भी आयोजन में शिरकत करेंगे। 

  • Related Posts

    WELCOME; पुलिस अधीक्षक गौरव राय से सर्व आदिवासी समाज की सौजन्य भेंट

    बलौदाबाजार, शहीद वीर नारायण सिंह की जन्म एवं कर्मभूमि बलौदाबाजार में सर्व आदिवासी समाज, जिला इकाई बलौदाबाजार के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ जिला पुलिस अधीक्षक गौरव राय से सौजन्य भेंट कर…

    INDEPENDENCE DAY; मुख्यमंत्री रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन अनिवार्य

    0 छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 को पूरे प्रदेश…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र