RAPE;गर्भवती महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, स्वर्णभूमि निवासी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से रेप हुआ है। स्वर्णभूमि सोसायटी में रहने वाले कारोबारी गोपाल गोयल ने 8 मार्च को महिला को बंधक बनाया, उससे दुष्कर्म किया। किसी तरह महिला वहां से बचकर निकली और थाने में शिकायत दर्ज कराई। 10 मार्च को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। आरोपी गोपाल गोयल सेकेंड हैंड गाड़ियों का व्यापार करता है।

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

सरकारी अफसर की पत्नी ने थाने में बयान दर्ज कराया जिसके मुताबिक, 8 मार्च को आरोपी ने उसे अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया था। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर थाने पहुंची। पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की। जांच के बाद सोसायटी में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।

एट्रोसिटी और रेप की धाराओं के तहत एक्शन

सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की रेप से संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद पीड़िता का हेल्थ चेकअप कराया गया है। उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; अफीम की खेती के आरोपी-विनायक के भाई की दुकान ढही,32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा था

    रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध…

    CRIME; बलरामपुर में 5 एकड़ खेत में मिली अफीम की फसल, झारखंड के लोग कर रहे थे खेती

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद अब सरगुजा के बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। मंगलवार (10 मार्च) को त्रिपुरी के…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?