RDA;आरडीए की संपत्ति की बिक्री हुई ऑनलाईन, देश दुनिया से कोई भी भारतीय नागरिक खरीद सकेगा मकान-दुकान

रायपुर, रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियां अब घर बैठे ही खरीदी जा सकेगी। आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज प्राधिकरण की ऑनलाईन संपत्ति विक्रय की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि प्राधिकरण की यह एक अच्छी पहल है इसका फायदा आम लोगों को मिलेगा । इससे संपत्ति के व्ययन प्रकिया में पारदर्शिता आएगी। इस कार्यक्रम में आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ कुमार भी उपस्थित थे। 
संपत्ति ऑन लाईन विक्रय सॉफ्टवेयर के बारे में रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि ऑन लाईन प्रक्रिया के माध्यम से रायपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध संपत्ति खरीदने के इच्छुक भारतीय नागरिक वेबसाइट के माध्यम से योजनावार, कैटेगरी (प्लॉट, फ्लैट आदि विभिन्न प्रयोजन) में उपलब्ध संपत्ति की खोज कर ऑनलाईन ही राशि का भुगतान कर क्रय कर सकेंगे । उन्होंने बताया कि इससे नागरिक प्रापर्टी ब्रोकर और एजेन्टो के धोखें और परेशानियो से बच सकेगें। ऑनलाईन प्रक्रिया से संपत्ति  विक्रय की प्रीमीयम राशि, जलकर और अन्य भुगतान किया जा सकेगा। ऑन लाईन संपत्ति विक्रय की इस प्रक्रिया को लोगों को बार बार प्राधिकरण कार्यालय में आने की परेशानी नहीं होगी और समय की भी बचत होगी।
उन्होंने आगे कहा कि ऑन लाईन संपत्ति खरीदने के लिए प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन (rda.cgstate.gov.in) का अवलोकन किया जा सकता है। श्री जैन ने कहा इस प्रक्रिया से प्राधिकरण प्रशासन में जवावदेही और दक्षता में वृध्दि होगी। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ने ऑन लाईन संपत्ति विक्रय के शुभारंभ करते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की सकरात्मक सोच के लिए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ श्रीमती शिम्मी नाहिद सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    PPP; रायपुर में विकसित होगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेंटर, क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के उन्नयन हेतु PPP मॉडल की योजना

    *इनडोर स्पोर्ट्स, जिम, स्विमिंग पूल, आधुनिक आवासीय सुविधाओं सहित होगा व्यापक आधुनिकीकरण* रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा राजधानी रायपुर स्थित क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के विकास,…

    MINING; अवैध रेत उत्खनन पर अब राज्यपाल भी सख्त, नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं, खनिज विभाग के सचिव को दिए कार्रवाई के निर्देश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध व बेतरतीब रेत उत्खनन पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पर्यावरण और जल…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…