JOBS; धमतरी में रोजगार मेला 10 सितम्बर को,1600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी

धमतरी, छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आगामी 10 सितम्बर 2025 को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी परिसर में विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और कौशल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित होगा।

   लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी के सहायक परियोजना अधिकारी ने जानकारी दी कि आईटी, रिटेल, सुरक्षा गार्ड, ऑटोमोटिव, कंस्ट्रक्शन और सर्विस सेक्टर जैसे विविध क्षेत्रों की प्रतिष्ठित 9 नामी कंपनियां (नियोक्ता) युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शामिल होंगी। उक्त रोजगार मेले में कुल लगभग 1600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह पद विभिन्न श्रेणियों और योग्यताओं के अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे जिले के युवाओं को न केवल रोजगार प्राप्त होगा, बल्कि उन्हें कौशल उन्नयन और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रोत्साहन मिलेगा।

रोजगार मेले के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का चयन प्रक्रिया के माध्यम से साक्षात्कार लेंगे तथा योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर भी प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए पंजीयन की व्यवस्था स्थल पर ही की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न काउंटर स्थापित कर युवाओं को कंपनियों से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Related Posts

    DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

    नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई…

    JOBS; कैनरा बैंक में बिना परीक्षा 3500 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

    नईदिल्ली, पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी पाने का सपना है, तो आप अप्रेंटिसशिप के जरिए इसकी बढ़िया ट्रेनिंग ले सकते हैं। कैनरा बैंक ने हाल ही में…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर