RESERVATION;आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, कब से मिलेगा महिलाओं को 33% आरक्षण का फायदा?

 नईदिल्ली, देश में गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 से महिला आरक्षण अधिनियम-2023 लागू हो गया है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस बिल को संसद में पेश किया था. जहां देर रात जोरदार बहस के बाद बिल पास हो गया. केंद्रीय कानून मंत्रालय ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. महिला आरक्षण अधिनियम-2023 के तहत अब महिलाओं को संसद में करीब 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर देश की नारी शक्ति की जमकर सराहना की और मातृशक्ति को एक मजबूत भारत की पहचान बताया.महिला आरक्षण अधिनियम-2023 के तहत लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी. महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

कब से मिलेगा लाभ

महिला आरक्षण अधिनियम-2023 को भले ही गुरुवार को संसद में पास कर लागू कर दिया गया है, लेकिन इसका लाभ अभी नहीं मिल पाएगा. इसका फायदा 2029 में मिलेगा. क्योंकि इसे 2027 की जनगणना के बाद होने वाली परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ा गया है. मौजूदा लोकसभा में यह आरक्षण लागू नहीं किया जा सकता है.

महिला आरक्षण पर होगी चर्चा

महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन से संबंधित विधेयक पर आज शुक्रवार को संसद में चर्चा होगी. शाम करीब 4 बजे वोटिंग की जाएगी. विपक्ष की चिंता को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जैसे पहले परिसीमन हुआ और जो अनुपात उस समय से चला आ रहा है, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा और सीटों की संख्या में वृद्धि भी उसी अनुपात में होगी. आज संसद में महिला आरक्षण और लोकसभा की सीटें 543 से 850 करने के लिए परिसीमन पर चर्चा होगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PARLIAMENT; मल्लिकार्जुन खरगे बोले-मैं SC, मेरे स्टेज का शुद्धिकरण, नड्डा का भरोसा-यह कांग्रेस नहीं सबका अपमान, जांच कराएंगे

    नई दिल्ली, कांग्रेस के राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में हुई ‘विजय शंखनाद रैली’ के बाद अब संसद में…

    PARLIAMENT;अब पेपर लीक पर नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

    नईदिल्ली, संसद का सत्र अब तक बेहद हंगामेदार रहा है। पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और प्रोटेस्ट के बाद गिरफ्तारियों पर विपक्ष ने संसद में जमकर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर