Tech

RESULT; छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10वीं,12वीं के छात्रों का इंतजार खत्‍म, आज दोपहर 12.30 बजे घोषित होंगे परिणाम

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब साढ़े छह लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट तैयार कर लिया है। सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम आज गुरुवार 9 मई को दोपहर 12.30 बजे जारी करेगा।

मंडल की सचिव पुष्‍पा साहू ने रिजल्‍ट घोषणा को लेकर जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि छत्‍तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट जारी होने के बाद सीजीबीएसई के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in, cg.results.nic.in या results.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र वहां रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की अध्‍यक्ष व सचिव आज दोपहर 12.30 बजे माशिमं कार्यालय में परिणाम घोषित करेंगी। इस साल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो चरणों में हुआ है। पहले चरण में 23 मार्च और दूसरे चरण में 14 अप्रैल तक मूल्यांकन किया गया। इसके लिए प्रदेश में कुल 36 केंद्र बनाए गए थे। मूल्यांकन कार्य में लगभग 18 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। 

Related Articles

Back to top button