RMC; रहेजा रेसीडेंशियल समेत 4 बड़े बकायादारों पर निगम की कार्रवाई, 3 व्यसायिक परिसर सील

 रायपुर, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर शहर में बकाया राजस्व की वसूली के लिए अभियान जारी है. इसी क्रम में नगर निगम जोन-9 की राजस्व टीम ने बकाया राशि जमा नहीं करने वाले चार बकायेदारों के बल्क नल कनेक्शन विच्छेद किए, जबकि दो बकायेदारों के व्यवसायिक परिसरों को सीलबंद किया गया. वहीं, जोन-7 में भी एक बकायेदार के व्यवसायिक परिसर पर सीलबंदी की कार्रवाई की गई.

जोन-9 में उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा और जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी नरेंद्र कुमार नायक, राजस्व निरीक्षक इस्माइल खान और सहायक राजस्व निरीक्षक लोकेश पाटले की मौजूदगी में कार्रवाई की गई. राजस्व टीम ने रहेजा स्काई स्कैप्स रेसिडेंशियल सहकारी संस्था मर्यादित पर 3 लाख 23 हजार 190 रुपए की बकाया राशि जमा नहीं करने पर बल्क नल कनेक्शन काट दिया. इसी संस्था के एक अन्य प्रकरण में 4 लाख 74 हजार 26 रुपए बकाया होने पर भी बल्क नल कनेक्शन विच्छेद किया गया.

इसी तरह वार्ड-8 क्षेत्र में विश्वभारती बिल्ड के कंडवारा निवासी योगेश अग्रवाल द्वारा वर्ष 2017-18 से बकाया राशि जमा नहीं करने पर बल्क नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई. वहीं, कीर्ति नचरानी पर 1 लाख 4 हजार 76 रुपए की बकाया राशि होने पर व्यवसायिक परिसर सीलबंद किया गया. पवन कुमार अग्रवाल द्वारा 20 हजार 984 रुपए की बकाया राशि जमा नहीं करने पर उनके व्यवसायिक परिसर में ताला लगाकर सीलबंदी की गई.

जोन-7 में भी सीलबंदी

इधर, नगर निगम जोन-7 के राजस्व विभाग ने जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 22 के आमानाका क्षेत्र में कार्रवाई की. यहां वर्ष 2022-23 से 1 लाख 5 हजार 676 रुपए की बकाया राशि जमा नहीं करने वाले मोहम्मद हुसैन के व्यवसायिक परिसर में ताला लगाकर उसे सीलबंद कर दिया गया. नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर एवं अन्य राजस्व की राशि समय पर जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; सुरक्षा मानकों की कमी पर 9 बसों पर कार्रवाई, 19,600 रुपए का शमन शुल्क वसूल

    महासमुंद, परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्री बसों में आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।…

    MINING; प्रतिबंध हटते ही रेत माफिया का आतंक शुरु, वन अफसर और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कन्हैया नाला बांध के…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच