RMC; चुनावी वर्ष में राजधानी में लोगों से 500 करोड़ रु.टैक्स वसूलेगा नगर निगम

रायपुर, एक तरफ नगर निगम आसन्न नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में लगा हुआ है, वहीं अब नगर निगम को 500 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर वसूली कार्य में जुट जाने के निर्देश दिये गये है। आवासीय क्षेत्रों में व्यवसायिक गतिविधियां कर रहे लोगो, संस्थाओं, गुमास्ता लाईसेंस, खाली भूखण्डों, अवैध नलों के नियमितिकरण हेतु अभियान चलाने कहा गया है। ऐसे में सम्पत्ति कर वसूली के लिए निगम के अमले को पसीना बहाना पडेगा। उन्हे नगर निगम चुनाव का दबाव भी रहेगा।

नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने साप्ताहिक समय सीमा बैठक में बताया कि जोन कमिश्नरों एवं राजस्व अधिकारी सहित सहायक राजस्व अधिकारियों को नगर निगम रायपुर हेतु वर्ष 2024-25 में 500 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी वसूली क लिए सभी वार्डो में गुमास्ता लाईसेंस का परीक्षण एवं जांच करने के निर्देश दिये है। ऐसे प्रकरणों जिनमें बिना गुमास्ता लाईसेंस प्राप्त किये शहर में व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है उन्हें सूचीबद्ध कर गुमास्ता लाईसेंस प्रदत्त करने सहित व्यवसायिक करारोपण करने की कार्यवाही की जाये। ऐसे फर्मो , जो आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां शहर में संचालित कर रहे है, किंतु आवासीय कर अदा कर रहे है, उन फर्मो के रिकार्ड अपडेट कर उन पर व्यवसायिक कर लगाकर व्यवसायिक करों की वसूली की जाये।

इसी तरह समस्त 70 वार्डो में अवैध नलों का नियमितीकरण अभियान चलाकर जलकर की वसूली करारोपण के साथ करने कहा गया है। आयुक्त ने कहा है कि नगर निगम क्षेत्र में सभी खाली भूखण्डों को करारोपण के दायरे में लाकर अभियान के साथ कर वसूली की कार्यवाही करें। बड़े बकायेदारों से बकाया राजस्व की वसूली तय करें। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को नगर विकास के कार्यो का भूमिपूजन , लोकार्पण करने सूची तैयार करने के निर्देश दिये है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COACHING; अबूझमाडिया युवाओं को मिलेगी सफलता की नई उड़ान,निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

    रायपुर, बस्तर अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को तराशने और उनके प्रशासनिक सेवाओं में जाने के सपनों को साकार करने के लिए नारायणपुर में एक बेहद सराहनीय पहल…

    HOLY DAY ; सराकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित

    रायपुर, त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व