TRANSPORT; निगम-पुलिस की बनेगी संयुक्त टीम, आईएसबीटी में टिकट दलालों व यात्रियों से दुर्व्यवहार करने वालों पर होगी सख्ती

0 संभागायुक्त कावरे ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

रायपुर, राजधानी रायपुर की यातायात को सुधार करने के लिए कल कलेक्टोरेट स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संभागायुक्त महादेव कावरे ने कहा कि शहर की यातायात सुधारने प्रशासन के साथ-साथ व्यापारिक संगठनों व आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर रायपुर को सुंदर शहर बनाएंगे और रोल माॅडल बनाएंगे।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने कहा कि शहर की सड़कों को व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए बेहतर वातावरण निर्मित किया जाए। सख्ती के बजाय स्वमेव पहल कर यातायात में सुधार किया जाए। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि सड़कों से यातायात का दबाव कम करने के लिए अतिक्रमण पर कार्रवाई समय-समय पर की जाए। इससे यातायात का दबाव नहीं बढ़ेगा। एसएसपी संतोष सिंह ने कहा कि हम सबको यातायात नियमों का पालन करते हुए शहर को सुव्यवस्थित बनाएंगे। इससे आम नागरिकों को सुविधा होगी साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। आटो-रिक्शा स्टैंड बनाने का सुझाव

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसके अनुसार निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई जाएगी, जो शहर की यातायात सुधारने में एकजुट होकर काम करेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। यातायात सुधारने के लिए शहर में चलने वाले आटो के लिए के विभिन्न स्थानों पर आटो-ईरिक्शा स्टैंड बनाने कहा गया। इसके लिए उपयोग में न आने वाले फूटपाथ का उपयोग करने का सुझाव दिया गया। साथ ही निर्धारित संख्या से अधिक संख्या में स्कूली बच्चों को ढोने वाले ई-रिक्शा आटो चालकों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए । आटो चालकों को ग्राहकों से दुव्यर्वहार नहीं करने की सख्त हिदायत दी जाएगी। इसके लिए आटो संघ से समन्वय करने की सहमति जताई।

पार्किंग के लिए मार्किंग

 मालवीय रोड एमजी रोड समेत अन्य जगहों पर दुकानों के सामने के पार्किंग के लिए मार्किंग की जाएगी, बाजार में आने वाले ग्राहक इन्हीं मार्किंग के भीतर अपने वाहन रखेंगे, इसकी जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार पर भी होगी। इसके बाहर कोई वाहन पार्क करने पर वाहन चालक और दुकान मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। आईएसबीटी में बस संचालक अधिकृत टिकट एजेंट का सूची देंगे, यह एजेंट निर्धारित स्थानों में ही टिकट का विक्रय करेंगे। साथ ही अनाधिकृत एजेंट पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी एजेंट यात्रियों से दुव्यर्वहार नहीं करेगा। बीच रास्ते में गाड़ी रोककर जबरिया सवारी को बैठाने बाध्य नहीं किया जाएगा तथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मैरिज पैलेस आयोजनों की नजदीकी थाने में दें जानकारी

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मैरिज पैलेस व होटल संचालक कार्यक्रम के पूर्व बड़े आयोजन से पहले नजदीकी थाने में सूचित करें। वाहनों व आयोजन में शामिल होने वाले संख्या अनुपात व शर्ताेंनुसार आयोजन की अनुमति दिया जाएगा। निर्धारित संख्या से अधिक वाहन सड़कों पर पार्किंग में पाए गए तो उसकी वीडियोग्राफी की जाएगी और अगले दिन कार्यक्रम स्थल की सीलबंद कार्रवाई होगी। इसके अलावा सड़क निर्माण एजेंसयिों को सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए है और दुर्घटनाग्रस्त अंधेमाड को सुधार करने के निर्देश दिए है।

कंडम गाड़ी को सड़कों से हटाएं

साथ ही सड़कों के बीच और किनारे झाड़ियों की कटाई करने के निर्देश दिए गए है। वहीं संकेतक लगाए जाएं और कंडम गाड़ी को सड़कों से हटाने व यातायात में बाधित ट्रांसफार्मर को हटाने के निर्देश दिए गए है। वाहनों के सर्विस सेंटरों टोकन सिस्टम लागू करें, ताकि यातायात बाधित न हो। पुरानी गाड़ियों की खरीदी बिक्री करने वाले संचालक सड़कों के किनारे गाड़ियों को खड़ी न रखें, यार्ड जैसी व्यवस्था रखें। बैठक में एडीएम देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, यातायात एएसपी ओपी शर्मा, आरटीओ आशीष देवांगन, एसडीएम नंदकुमार चौबे, यातायात डीएसपी गुरजीत सिंह उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HOLY DAY ; सराकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित

    रायपुर, त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की…

    SUSPEND;बिना सूचना छात्र के आश्रम से अनुपस्थित रहने पर अधीक्षक निलंबित, एसडीएम सोनहत को पूरे प्रकरण की जांच

    0 कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जताई नाराजगी’ अंबिकापुर, सरगुजा अंचल के कोरिया जिले के आदिवासी बालक आश्रम मझारटोला में छात्र के बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने तथा इसकी जानकारी…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी