SANDMAFIA;रेत माफियाओं के हौसले बुलंद,अवैध खनन रोकने पर ग्रामीणों को पीटा,पांच सरपंच -सचिव को नोटिस

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में खुलेआम रेत खदानों में खनन माफियाओं का आतंक जारी है। खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो अब इस किसी भी हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला राजिम से सामने आया है, जहां खनन माफिया के गुर्गों और ग्रामीणों के साथ मारपीट हुई है। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, यह पूरा मामला मामला राजिम के हथखोज रेत घाट का है। अवैध रेत खनन को लेकर यहां बीते कुछ दिनों से लगातर विवाद हो रहा है। इसी बीच शुक्रवार को जब अवैध रेत परिवहन कर रही हाइवा को ग्रामीणों ने रोका तो माफिया के गुर्गों ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ा तो रेत माफिया के गुर्गों की ग्रामीणों के साथ हाथापाई हो गई। इस बीच रेत माफिया के कर्मचारियों ले ग्रामीणों की पिटाई कर दी।ग्रामीण इस मामले की शिकायत कलेक्टर व मुख्यमंत्री से करने की तैयारी में हैं।

इधर, एक मई को हथखोज सहित 5 ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव को अवैध खनन को लेकर नोटिस जारी हुआ था। रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। राजिम क्षेत्र के पांच गांवों के सरपंच एवं तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम राजिम अर्पिता पाठक ने ग्राम पंचायत चौबेबांधा, रावड़, सिंधौरी एवं हथखोज के सरपंच एवं ग्राम पंचायत सचिवों को गांवों में हो रहे अवैध उत्खनन के संबंध में जवाब प्रस्तुत करने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND;आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर IPS रतन लाल डांगी निलंबित, राज्य सरकार ने की कार्रवाई

     रायपुर, राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी IPS रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद…

    SCHOOL; सुकमा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में अब शिक्षा का उजाला फिर से फैलने लगा है। सुकमा जिले में बंद पड़े स्कूलों को पुनः संचालित किया गया…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम