EMERGENCY;सांसद बृजमोहन बोले-देश पर थोपा गया आपातकाल, लोकतंत्र प्रहरियों का सम्मान

0 आपातकाल की 50वीं स्मृति दिवस पर रायपुर जिला में संगोष्ठी

रायपुर, भाजपा रायपुर जिला द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय एकात्म परिसर में  आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी एवं लोकतंत्र के प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमें उस दौर की याद दिलाता है जब 1975 में देश की लोकतांत्रिक आत्मा को कुचलने की साजिश रची गई थी। जनता की आवाज़ दबा दी गई, संविधान को ताक पर रखकर सत्ता ने तानाशाही का रूप ले लिया। प्रेस की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकार और न्यायपालिका की गरिमा – सब कुछ खतरे में पड़ गया था। लेकिन यह देश झुका नहीं। लोकतंत्र के रक्षकों ने संघर्ष किया, जेलें भरीं, और अंततः जनशक्ति ने सत्ता के अहंकार को पराजित किया।

मुख्य वक्ता सच्चिदानंद उपासने ने 1975 में लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र पर काला धब्बा बताते हुए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नागरिक अधिकारों का हनन कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचला 1975 में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल को देश पर थोपा गया। उन्होंने इसे कुशासन करार दिया और कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा था।
कार्यक्रम के अंत में लोकतंत्र सेनानियों का शाल श्रीफल मोमेंटो के साथ सम्मान किया गया । कार्यक्रम में मुख्यरूप से विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, महापौर मिनल चौबे,नंदन जैन, किशोर महानंद, श्रीचंद सुंदरानी,अमरजीत छाबड़ा,वर्णिका शर्मा मौजूद थे।
 

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर