CRIME; फरार सूदखोर तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी पर 5 हजार रु. इनाम का ऐलान

रायपुर, राजधानी रायपुर में सूदखोरी, अवैध वसूली, मारपीट और धमकी जैसे गंभीर अपराधों में फरार चल रहे बदमाश वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर की सूचना देने वालों को 5,000 रुपये का इनाम मिलेगा। यह इनाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह द्वारा घोषित किया गया है।

पुलिस को आशंका है कि फरारी के दौरान दोनों आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकते हैं, इसलिए इनकी जल्द गिरफ्तारी को लेकर इनाम की घोषणा की गई है। साथ ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है।

तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थाने में दर्ज हैं गंभीर मामले

पुलिस के अनुसार रोहित तोमर के खिलाफ बीते महीने तेलीबांधा थाना में एक व्यवसायी ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं एक अन्य शिकायत में वीरेंद्र, रोहित और उनके भतीजे के खिलाफ सूदखोरी और धमकी का मामला दर्ज हुआ है। फरियादी ने आरोप लगाया कि तोमर परिवार ने मूलधन से कई गुना ब्याज वसूला और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा

शिकायत दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने तोमर भाइयों के निवास स्थान ए-1, साईं विला, भाठागांव में दबिश दी तो आरोपी घर पर नहीं मिले। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को लाखों रुपये नकद, सोने-चांदी की ज्वेलरी, कई प्रापर्टी के दस्तावेज, और सूदखोरी के लेन-देन संबंधी रजिस्टर बरामद हुए। इसके अलावा एक तलवार, पिस्टल और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति इन फरार आरोपियों के बारे में सटीक जानकारी देगा, उसे 5,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।

  • Related Posts

    CRIME; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शिक्षिका ने लगाई फांसी, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

     बलौदाबाजार,  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शिक्षिका काजल ठाकुर का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया…

    CRIME; रेत माफिया ने खनिज विभाग की टीम पर बीच शहर में किया हमला, रेत लोड वाहन छुड़ाकर आरोपी फरार

    अंबिकापुर, सरगुजा संभाग में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अंबिकापुर में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आए. जानकारी के अनुसार रायपुर से…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’