बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित नेहरू नगर के साप्ताहिक बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करेले के ढेर से कोबरा सांप निकल गया. सांप को देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान कोबरा ने एक युवक को डस लिया. युवक को फौरन सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पीड़ित का इलाज जारी है.
यहा पूरी घटना मंगलवार (28 जुलाई) की बताई जा रही है. सरकंडा क्षेत्र के बहतराई के निवासी बिहारी साहू सब्जी खरीदने साप्ताहिक बाजार पहुंचे थे. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार जैसे वे करेले के ढेर से करेला छांटने लगे. कोरबा ढेर से बाहर निकालकर आ गया और फन फैला लिए. इससे पहले की कुछ समझ आता युवक के पैर में कोरबा ने डस लिया.
सब्जी के ढेर में कोरबा की बात सामने आने पर मार्केट में सनसनी फैल गई. ग्राहक और दुकानदार अपनी जगह से भाग खड़े हुए. सर्पदंश से पीड़ित युवक को तुरंत आसपास मौजूद लोगों ने सिम्स हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है.
झाड़ियों से आकर करेले के ढेर में छिपा था
चश्मदीदों का कहना है कि कोरबा सांप झाड़ियों से निकलकर करेले के ढेर में आकर छिपा था. जब युवक ने करेले के ढेर में हाथ लगाया तो कोरबा निकलकर बाहर आया और डस लिया. वहां मौजूद लोगों में से कुछ ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.







