STRIKE;भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में आज से तहसीलदारों की बेमुद्दत हड़ताल, शासकीय कार्यों पर पड़ेगा असर

रायपुर, नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट मामले में प्रदर्शन के बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराजगी बढ़ती जा रही है. प्रदेशभर में तहसीलदार और नायब तहसीलदार आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. ऐसे में राजस्व समेत अन्य शासकीय कार्य प्रभावित होने की संभावना है.

संघ का कहना है कि घटना के विरोध में बीते 29 मई को प्रदेशव्यापी सामूहिक अवकाश लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई थी. इसके बावजूद अब तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है, जिससे राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों में गहरा आक्रोश है. ऐसे गंभीर मामलों में अगर तत्काल कार्रवाई नहीं होने से अधिकारियों के मनोबल कमजोर होगा और भय का माहौल बनेगा.

विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी जमीन के शाख शोध पत्र बनवाने चक्कर काट रही थी

बता दें कि मैनपाट की राजापुर उप तहसील में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी ने जमीन के शाख शोध पत्र बनवाने के लिए 14 मई को फाइल जमा की थी. आरोप है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक और बाबू कई दिनों से उसे काम के लिए दफ्तर के चक्कर लगवा रहे थे. बुधवार (27 मई) को भी वह अपने काम के सिलसिले में उप तहसील कार्यालय पहुंचीं थी.

फाइल पर साइन करने के लिए कहा तो नायब तहसीलदार भड़क गए

सीमा धनकी ने आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक से उन्होंने फाइल पर साइन करने के लिए कहा तो वे भड़क गए और कहा कि तुम होती कौन हो हस्ताक्षर करने के लिए कहने वाली, जाकर मैनपाट में हस्ताक्षर करा लो. इसके बाद उसे तहसील से बाहर करने के लिए भी कहा गया. इसकी जानकारी सीमा धनकी ने विधायक रामकुमार टोप्पो को दी तो विधायक के समर्थक उप तहसील पहुंच गए.

बातचीत के बहाने घर बुलाया फिर कर दी धुनाई

आरोप है कि शाम करीब 6 बजे विधायक रामकुमार टोप्पो ने सीतापुर लौट चुके नायब तहसीदार को वापस राजापुर बुलाया. नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ SDM फागेश सिन्हा भी राजापुर पहुंचे. नायब तहसीलदार तुषार मानिक से विधायक रामकुमार टोप्पो ने बहन से अभद्र व्यवहार करने को लेकर पूछा. तुषार मानिक ने कहा कि अभद्रता नहीं की गई है, वे तुरंत हस्ताक्षर करने के लिए कह रही थीं, उन्हें कल बुलाया गया है. इतना कहते ही विधायक के समर्थकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी. विधायक रामकुमार टोप्पो ने उन्हें किनारे बुलाया और मारपीट की. बीच-बचाव में एसडीएम फागेश सिन्हा आए और उन्हें बचाकर बाहर निकाला.

एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप

नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया कि विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थक मारपीट के इरादे से ही आए थे. उन्होंने बहन के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर मारपीट की, जबकि ऐसा नहीं हुआ है. SDM फागेश सिन्हा अपनी गाड़ी में नायब तहसीलदार को बैठाकर अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए. घटना के बाद सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनकी बहन सीतापुर थाने पहुंचे. विधायक की बहन की ओर से थाने में शिकायत की गई है.

दोनों पक्ष पर काउंटर FIR
इस मामले में दोनों पक्ष पर काउंटर FIR हुई है. नायब तहसीलदार की शिकायत पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR हुई है. शासकीय काम में बाधा डालने सहित मारपीट की धारा (BNS 221, 191) लगाई गई है.इसमें रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा, पंकज गुप्ता सहित 10 लोग शामिल है. वहीं विधायक की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर भी मामला दर्ज हुआ है. तुषार मानिक पर महिलाओं से जुड़े अपराध, सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता फैलाने, आपराधिक धमकी की धारा (BNS 79, 296, 351) लगाई गई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELECTRICITY; सस्ती दर पर मिलेगी 41 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली, बिजली कम्पनी की सफाई

    0 बिजली की औसत लागत 7.13 रुपए, उपभोक्ताओं को लगेगा न्यूनतम 4.40 प्रति यूनिट का ऊर्जा प्रभार रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग व्दारा जारी नए टैरिफ संशोधन का प्रदेश…

    GOVT; नगरीय निकायों की अचल संपत्तियों के हस्तांतरण के लिए नए नियम लागू, ई-टेंडर प्रक्रिया से होगा आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में अचल संपत्तियों की खरीद और बिक्री के नियमों में बदलाव किया गया है. अब से नगरीय निकायों की जमीन, दुकान, भवन और अन्य अचल संपत्तियों को खरीदने के…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..