STRIKE; एम्स में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, आप का समर्थन

रायपुर एम्स रायपुर में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरे दिन भी जारी है। आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही है। अकारण नौकरी से हटाए जाने के आरोप में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में काम करने वाले आउटसोर्सिंग के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रबंधन को सौंपे गए लिखित ज्ञापन में कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी के माध्यम से पिछले दस साल से सेवा दे रहे हैं। समस्या का किसी तरह का हल नहीं किया गया।

दरअसल, रायपुर एम्‍स में ठेका कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर उनकी जगह नियमित कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। इसे लेकर ठेका कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया है और सोमवार से सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।ठेका कर्मचारियों का कहना है कि आउटसोर्सिंग के कर्मचारी पिछले 10 वर्षों से ज्‍यादा समय से सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन एम्‍स प्रबंधन अब ठेका कर्मचारियों को एक-एक कर नौकरी से निकालकर उनकी जगह नियमित कर्मचारियों की भर्ती कर रहा है। इसे लेकर आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों पर नौकरी का खतरा मंडरा रहा है। बतादें कि रायपुर एम्‍स में करीब 700 आउटसोर्सिंग के कर्मचारी सेवा दे रहे हैं।

सोमवार को आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए बुलाया गया था, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकल सका। इस दौरान कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी है। वहींं कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रभावित हुई है।

सरकार ठेका प्रथा,प्लेसमेंट तत्काल बंद करें-विजय झा 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के पिछले 10 वर्षों से कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों ने एम्स के डायरेक्टर के तानाशाही रवैया के कारण आंदोलन पर कूद गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने आम आदमी पार्टी की ओर से एम्स के हड़ताली कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया है। श्री झा ने आरोप लगाया है कि एम्स के डायरेक्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेरोजगारी दूर करने, दो करोड़ लोगों को नौकरी देने तथा ठेका प्रथा प्लेसमेंट के दलाली को बंद करने की गारंटी दी है। क्योंकि एम्स केंद्र सरकार के अधीन है तथा उसकी व्यवस्था राज्य सरकार के अधीन है। ऐसी स्थिति में डायरेक्टर द्वारा लगभग 600 प्लेसमेंट कर्मचारियों जिसमें से 200 कर्मचारी विगत 10 वर्षों से अधिक समय से जन सेवा कर रहे हैं। इन्होंने करोना काल में अपने प्राणों की बाजी लगाकर जन सेवा व नेताओं की सेवा की थी। इन्हें करोना वॉरियर्स के रूप में पुरस्कार देने के बजाय सेवा समाप्त करना प्रधानमंत्री की नीतियों के विपरीत है। इसलिए तत्काल एम्स प्रबंधन प्लेसमेंट कर्मचारियों के नियमितीकरण करने हेतु चर्चा के माध्यम से आंदोलन समाप्त कर छत्तीसगढ़ की जनता को हो रही परेशानी को दूर करें, अन्यथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एम्स के डायरेक्टर को तत्काल छत्तीसगढ़ से हटाने का निर्णय ले, अन्यथा आंदोलनकारी का समर्थन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी करेंगे। आंदोलन का समर्थन प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, उत्तम जायसवाल, गोपाल साहू, अजीम खान, वीरेंद्र पवार, संतोष कुशवाहा, एम एम हैदरी, नंदन सिंह आदि ने किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स रायपुर में पीजी छात्रों के लिए शोध कार्यशाला, भविष्य के वैज्ञानिकों को किया सशक्त

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने 10-11 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय स्नातकोत्तर अनुसंधान अभिविन्यास कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान के रिसर्च सेल द्वारा आयोजित इस पहल का…

    SC गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति,सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने भारत में पहली बार पैसिव यूथेनेशिया को मंजूरी दी है। यह फैसला पिछले 13 साल कोमा में रह रहे एक शख्स के लिए आया है। गाजियाबाद…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां